चतरा: चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात सड़क किनारे पुल से एक अनियंत्रिक ट्रैक्टर नीचे जा गिरा.
इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गयी और तीन अन्य लोग घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्त्ती कराया गया है.
वहीं मौके पर पहुंच सिमरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

