BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अनियंत्रित ट्रक के टक्कर से 2 जवानों की मौत

by bnnbharat.com
October 11, 2020
in समाचार
अनियंत्रित होकर बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, 2 गंभीर
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में दो अलग-अलग गटनाओं में दो पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) के दो जवानों की मौत हो गई. रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र में आए जहां रात्रि गश्त कर रहे पीआरवी चालक को अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

वहीं इस ट्रक को पकड़ने के लिए चारों तरफ से घेराबंदी की गई. चेकिंग के दौरान दो प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवानों को दूसरे ट्रक ने टक्कर मारी जिसमें एक पीआरडी जवान की मौके पर ही मौत जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों मामले मिल एरिया थाना क्षेत्र में ही घटित हुए.

मिल एरिया थाना क्षेत्र के हरदासपुर के पास पीआरवी रात्रि गश्त कर रही थी. तब तक पुलिस टीम को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक आता दिखाई दिया. संदिग्ध देखकर पीआरवी टीम उसे सही तरीके से गाड़ी चलाने के लिए निर्देशित किया और गश्त के लिए आगे निकल गए. लेकिन तब तक पीछे से अनियंत्रित ट्रक चालक ने पीआरवी को जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीआरवी चालक उमेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य सहयोगी पुलिसकर्मी घायल हो गए . जैसे ही इसकी सूचना दी गई, चारों तरफ से उस ट्रक को पकड़ने के लिए घेराबंदी कर दी गई और हर नाके पर चेकिंग लगा दिया गया.

दूसरी घटना में मिल एरिया थाना क्षेत्र के रेयान स्कूल के पास पुलिसकर्मी आने वाले सभी ट्रकों को रोककर तलाशी ले रहे थे कि वहां भी एक अनियंत्रित ट्रक ने दो पीआरडी जवानों को टक्कर मार दी, जिसमें एक पीआरडी जवान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने गंभीरता देखते हुए उसे लखनऊ भेज दिया.

बता दें कि ट्रक चालकों का एक कॉकस चल रहा है जो ओवरलोडेड होते हैं या फिर अवैध रूप से सामग्रियों को सप्लाई करने का काम करते हैं. उन सभी ट्रकों के नंबर प्लेट या तो खुरचे हुए होते हैं या फिर उस पर कालिख पोती होती है. ऐसा वह इसलिए करते हैं कि अगर वह कोई दुर्घटना भी करें तो उनकी पहचान ठीक से ना हो सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जेपी नड्डा ने कहा, जयप्रकाश नारायण ने देश को नई दिशा देने का किया काम

Next Post

माही की बेटी को मिली धमकी पर रांची में उबाल, विरोध में उतरे खिलाड़ी

Next Post
माही की बेटी को मिली धमकी पर रांची में उबाल, विरोध में उतरे खिलाड़ी

माही की बेटी को मिली धमकी पर रांची में उबाल, विरोध में उतरे खिलाड़ी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d