बोकारो: बोकारो जिले के जरीडीह थाना क्षेत्र तुपकाडीह में खडे मालवाहक में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे मालवाहक गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.
बताया गया है कि मालवाहक गाड़ी नंबर जेएस02ए-2649 हजारीबाग से भूसा लेकर तुपकाडीह आया था. ड्राइवर गाड़ी को खडा कर चाय पीने गया हुआ था. इसी बीच फुसरो की ओर से आ रहे ट्रक नंबर बीआर 53जी-3282 ने मालवाहक को जोरदार टक्कर मार दी.
घटना की सूचना मिलते ही जरीडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया. वहीं सासंद प्रतिनिधि दशरथ साव ने कहा कि आज बहुत बड़ी दुर्घटना होने से टल गई. इस दुर्घटना में किसी तरह की कोई जान माल की क्षति नहीं हुई है.

