गोड्डा(पथरगामा): बुधवार को अनियंत्रित ट्रक ने थाना मोड़ के पास सड़क निर्माण हेतु लगाया गया विधायक का शिलापट्ट और उसके बगल में स्थित एक चाय की दुकान को तोड़ दिया.
बताया गया कि एलपी ट्रक पर अवैध बालू लदा हुआ था उसे जब्त कर पथरगामा थाना लाया जा रहा था उसी क्रम में यह घटना घटी.

