गिरिडीहः गिरिडीह के कोदंबरी में कार बेकाबू हो गई। कार की रफ्तार इतनी तैज थी, कि बेकाबू होकर एक घर में घुस गई। जिससे घर के बरामदे में बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कार पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. कार कार कोडरमा से देवघर की ओर जा रही थी. इसी दौरान हीरोडीह थाना क्षेत्र के कोदंबरी के पास यह हादसा हुआ। घायलों को इलाज के लिए जमुआ रेफर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

