BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत राज्य को वन स्टेट वन गेम के लिए केंद्र से मिलेगी विशेष सहायता

by bnnbharat.com
July 15, 2020
in Uncategorized
खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत राज्य को वन स्टेट वन गेम के लिए केंद्र से मिलेगी विशेष सहायता

खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत राज्य को वन स्टेट वन गेम के लिए केंद्र से मिलेगी विशेष सहायता

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : बुधवार को खेल मंत्री किरण रिजिजू ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की. इस बैठक में राज्य की खेल सचिव पूजा सिंघल एवं खेल निदेशक अनिल कुमार सिंह शामिल हुए.  इस दौरान खेलो इंडिया कार्यक्रम, फिट इंडिया मूवमेंट, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), नेहरू युवा केंद्र संगठन आदि के संबंध में चर्चा की गई.

इस बैठक में खेल मंत्री किरण रिजिजू ने बताया कि खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत ‘वन स्टेट-वन गेम’ सिद्धांत अंतर्गत केंद्र सरकार, राज्य को किसी एक खेल के लिए सॉफ्ट कंपोनेंट्स यथा प्रशिक्षण क्षमता निर्माण एवं ग्रासरूट डेवलपमेंट हेतु सहायता प्रदान करेगी. राज्य में संचालित किसी एक प्रशिक्षण केंद्र को ‘खेलो इंडिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के रूप में उत्क्रमित किया जाएगा.

राज्य सरकार की अनुशंसा पर प्रत्येक जिले में एक या दो केंद्रों को खेलो इंडिया सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा. जिसके लिए प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए की अनुदान राशि प्रत्येक विद्या के लिए दी जाएगी.

इसके साथ ही खेलो इंडिया के तहत प्रतिभा के विकास, ग्रासरूट स्तर पर प्रतिभा साबित कर चुके बच्चों की पहचान तथा शारीरिक शिक्षकों एवं खेल प्रशिक्षकों के डेवलपमेंट के लिए किए गए प्रावधानों पर चर्चा की गई. खेल प्रशिक्षकों एवं शारीरिक शिक्षकों के प्रॉफेशनल डेवेलपमेंट के लिए अगस्त में 25 दिवसीय वेबीनार प्रारंभ की जाएगी.

उन्होंने राज्य सरकार से फिट इंडिया मूवमेंट के लिए अभियान चलाने, शिक्षा विभाग के साथ समन्वय कर फिट इंडिया स्कूल सप्ताह का आयोजन करने, विद्यालय जाने वाले बच्चों के लिए फिजिकल फिटनेस मूल्यांकन को प्रोत्साहित करने, राज्य विशेष के स्वदेशी खेलों को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत प्रोत्साहित करने तथा राज्य के विशिष्ट सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के साथ फिटनेस को समेकित करने का आग्रह किया.

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत विद्यालयों को प्रतिदिन एक पीरियड के लिए खेलने की अनुमति देने का भी आग्रह किया.

बैठक में भारत सरकार के युवाकार्यक्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं तथा राष्ट्रीय युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम, राष्ट्रीय सेवा योजना, राजीव गांधी नेशनल इंस्टीट्यूट आफ यूथ डेवलपमेंट के तहत नेहरू युवा केंद्र संगठन एवं एनएसएस के युवाओं द्वारा राज्य स्तर पर किए जा रहे स्वैक्षिक कार्यक्रमों तथा फिट इंडिया अभियान, स्वच्छता अभियान एवं कोविड-19 से लड़ने में इनके उपयोग पर चर्चा की गई.

झारखंड की ओर से खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग की सचिव पूजा सिंघल ने कहा कि राज्य में कोविड-19 के लॉक डाउन के उपरांत सितंबर के दूसरे सप्ताह से व्यक्तिगत स्पर्धा वाले खेलों जैसे – एथलेटिक्स, बैडमिंटन, ताइक्वांडो, तीरंदाजी, शूटिंग में प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा एवं टीम स्पर्धा वाले खेलों जैसे हॉकी, फुटबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, खो-खो में प्रशिक्षण अक्टूबर के प्रथम सप्ताह से प्रारंभ किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य में एथलेटिक्स,हॉकी, बैडमिंटन, तीरंदाजी एवं वॉलीबॉल के खिलाड़ियों को ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जा रही है। खेल सचिव ने बताया कि गत वित्तीय वर्ष 2019-20 में खेल महाकुंभ के नाम से राज्य में ग्रामीणों खिलाडियों का टैलेंट हंट का किया गया था। जिसमे पंचयत स्तर से लेकर राज्य स्तर पर 3 लाख 12 हजार 427 खिलाडियों ने भाग लिया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सोनबरसा में शराब की बड़ी खेप बरामद, राजस्थान नम्बर के ट्रक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Next Post

झारखंड में धर्मांतरण कराने वालों पर कठोर कार्रवाई हो : विहिप

Next Post
झारखंड में धर्मांतरण कराने वालों पर कठोर कार्रवाई हो : विहिप

झारखंड में धर्मांतरण कराने वालों पर कठोर कार्रवाई हो : विहिप

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d