एनएच के गड्ढों पर आयुक्त ने जताई नाराजगी, शीघ्र दुरूस्त करने का दिया निर्देश
मेदिनीनगर: पलामू आयुक्त जटाशंकर चौधरी ने पलामू प्रमंडल क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ- 75 एवं 98 के निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए टाइमलाइन के तहत कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया.
आयुक्त कार्यालय में एनएच के निर्माण एवं भू-अर्जन के प्रगति की समीक्षा करते आयुक्त ने एनएच पर बड़े-बड़े गड्ढों पर नाराजगी जताते हुए उसे शीघ्र दुरुस्त करने का निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास का आईना होती है. यह बेहतर होने से जिला, प्रमंडल एवं राज्य की अच्छी छवि बनती है. प्रमंडल क्षेत्र के एनएच व बाइपास निर्माण से लोगों को यात्रा करने में सहूलियत होगी. समय की बचत के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं को भी कम किया जा सकेगा.
एनएचएआई के परियोजना निदेशक द्वारा बताया गया कि एनएच के गड्ढों को भरने हेतु टेंडर आमंत्रित किया गया है, जिसकी अंतिम तिथि 15 अप्रैल निर्धारित है.

