BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

किसी भी परिस्थिति में आमजनों को पेयजल की आपूर्ति बाधित न हो: मिथिलेश कुमार ठाकुर

by bnnbharat.com
April 20, 2020
in समाचार
किसी भी परिस्थिति में आमजनों को पेयजल की आपूर्ति बाधित न हो: मिथिलेश कुमार ठाकुर

किसी भी परिस्थिति में आमजनों को पेयजल की आपूर्ति बाधित न हो: मिथिलेश कुमार ठाकुर

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने भारत सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के आलोक में डोरंडा स्थित नेपाल हाउस में अपने विभागीय कार्यालय में बैठना शुरू कर दिया है.

इससे पहले मंत्री अपने हरमू स्थित आवासीय कार्यालय से विभाग के कार्यो का संचालन कर रहे थे और समय समय पर अधिकारियों को अपने आवास पर बुलाकर आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे. इसके अतिरिक्त मंत्री सोशल मीडिया तथा ट्विटर पर समस्याओं का समाधान करते आ रहे हैं.

मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सोमवार को अपने कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अभियंता प्रमुख, स्वेताभ कुमार एवं मुख्य अभियंता, मुख्यालय, राम प्रवेश सिंह के साथ बैठक की.

मंत्री ठाकुर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी परिस्थिति में आमजनों को पेयजल की आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए. शिकायतों के आधार पर हैण्डपम्प की मरम्मत करायें.

इस कार्य में किसी भी तरह की कोताही बर्दाशत नहीं की जाएगी. इस संबंध में पहले ही सभी अधीक्षण अभियंताओं एवं कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया जा चुका है.

मिथलेश कुमार ठाकुर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को आकस्मिक सेवा के अधीन रखा गया है इसलिए भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशों के आलोक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का कार्यालय पूर्व की भांति खुला रहेगा.

मंत्री ने अधिकारियों को कहा है कि सरकार द्वारा तय गाईडलाईन के अनुसार, कार्यालय में कार्य करें. अनावश्यक भीड़ न लगाए. सभी जरूरी कार्यों का निष्पादन ससमय करें.

सोशल डिस्टेसिंग का पूर्ण रूप से पालन करें. मास्क एवं सेनिटाइजर का उपयोग करें. कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए विभागीय कार्यों का सुरक्षापूर्ण तरीके से अनुपालन करें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष बने रंजन कुमार

Next Post

लॉकडाउन में मिली छूट, पुलिस ने नियमों के पालन करने को लेकर लोगों से की अपील

Next Post
लॉकडाउन में मिली छूट, पुलिस ने नियमों के पालन करने की लोगों से की अपील

लॉकडाउन में मिली छूट, पुलिस ने नियमों के पालन करने को लेकर लोगों से की अपील

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d