BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सड़क सुरक्षा माह के तहत छात्रों को सड़क सुरक्षा के नये नियमों से कराया गया अवगत

by bnnbharat.com
January 20, 2021
in समाचार
सड़क सुरक्षा माह के तहत छात्रों को सड़क सुरक्षा के नये नियमों से कराया गया अवगत
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर:- उपायुक्त   मंजूनाथ भजन्त्री के आदेशानुसार आज दिनांक-  सड़क सुरक्षा जीवन रक्षाष् थीम पर जिला परिवहन पदाधिकारी  फिलबीयूस बारला द्वारा एकदिवसीय कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण का आयोजन अम्बेडकर लाइब्रेरी में किया गया. इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा एवं सड़क दुर्घटना से संबंधित वीडियो क्लिप दिखाकर इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी व यातायात नियमों का पालन कर किस तरह से हम अपनी सुरक्षा कर सकते है आदि बातों की जानकारी सभी छात्रों को दी गयी.  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी   फिलबियूस बारला ने जानकारी दी कि सुरक्षा केवल नारा नहीं, बल्कि जीवन जीने का तरीका है.  उन्होंने कहा कि देश में वर्तमान में सड़कों पर सर्वाधिक बाइक दौड़ती है. चालकों को हेलमेट को बोझ नहीं सुरक्षा कवच समझना चाहिए. इसके पहनने से दुर्घटना होने पर चालक के सिर की सुरक्षा होती है. इस दौरान छात्रों को दुर्घटना में हेलमेट से होने वाले बचाव तथा नहीं होने पर होने वाली परेशानियों का प्रोजेक्टर पर वीडियो भी दिखाया गया. इसके अलावे उन्होंने युवा पीढ़ी को हेलमेट व सीट बेल्ट के आवश्यक रूप से उपयोग की सलाह दी.  सड़क पर कभी भी हादसा हो सकता है. ऐसे में अपने सपनों को पूरा करने के लिए लोगों को आवश्यक रूप से हेलमेट लगाना एवं सीट बेल्ट पहनना चाहिए. उन्होंने कहा कि जीवन होगा, तब ही सपनों को पूरा किया जा सकता है. पुलिस लोगों की सहायता के लिए है न कि परेशानी के लिए. लोगों को यातायात नियमों का पालन कर पुलिस का सहयोग करना चाहिए. जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा कार्यशाला के माध्यम से छात्रों को बतलाया गया कि वैसे लोग जो बालिक नही हुए है वो कभी भी वाहन को न चलाए अन्यथा वे अपने साथ-साथ अपने अभिभावकों को भी परेशानी में डाल सकते है. आगे उन्होंने छात्रों को किस तरह से ड्राइविंग लाइसेंस हेतु आवेदन दिया जाता है, ड्राइविंग लाइसेंस हेतु किन-किन टेस्ट से होकर गुजरना पड़ता है आदि बातों की विस्तृत जानकारी दी गई. इसके अलावे मौके पर उपस्थित जिला जनसंपर्क पदाधिकारी   रवि कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का अक्षरशः से पालन करते हुए अपने जीवन को बचाएं और दूसरों के भी के जीवन की भी सुरक्षा करें. साथ ही वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा नियमों के साथ सड़क पर चलने वाले लोगों की सुविधा का भी ख्याल रखें.

कार्यशाला के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी   फिलबीयूस बारला द्वारा सभी को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया. अपील करते हुए कहा कि बिना हेलमेट दो पहिया वाहन न चलाए. साथ ही चार पहिया वाहन चलाते समय सीट-बेल्ट का अवश्य प्रयोग करें. उन्होंने कहा कि अक्सर आगे निकलने की होड़ में वाहन चालक गति पर नियंत्रण खो देते हैं, जिसके चलते बड़ी दुर्घटना हो जाती है. ऐसे में आप सभी एक जागरूक नागरिक की तरह सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आजसू पार्टी मधुपुर विस उपचुनाव की तैयारी में जुटी, 22 को केंद्रीय सभा की बैठक

Next Post

एक साल की असफलताओं के भंडार पर बैठी है हेमंत सरकार-दीपक प्रकाश

Next Post
एक साल की असफलताओं के भंडार पर बैठी है हेमंत सरकार-दीपक प्रकाश

एक साल की असफलताओं के भंडार पर बैठी है हेमंत सरकार-दीपक प्रकाश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d