BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अवर सचिव ने किया सरायकेला स्थित विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण

by bnnbharat.com
December 6, 2020
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान महिला मतदाताओं पर विशेष ध्यान दें- अवर सचिव

सरायकेला :- जिले में सभी मतदान केंद्रों पर चलाए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के निरीक्षण हेतु आज दिनांक 6 दिसंबर 2020 को अवर सचिव श्री देवदास दत्ता एवं प्रभारी कंप्यूटर शाखा श्री एस एन जमील, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग झारखंड रांची द्वारा  51-सरायकेला एवं 50-ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया । इस दौरान 51-सरायकेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 350, 351 उत्क्रमित मध्य विद्यालय इंद्रटांडडीह,  मतदान केंद्र संख्या 347 उत्क्रमित मध्य विद्यालय हंसाहुद्दी एवं मतदान केंद्र संख्या 363 उत्क्रमित मध्य विद्यालय टांगरानी तथा 50- ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 241, 232, 233 एवं 234 का निरीक्षण किया गया .  सभी मतदान केंद्रों में संबंधित बीएलओ के द्वारा मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान प्रत्येक बीएलओ के पास मतदाता सूची व फॉर्म क्रमांक 6, 7, 8 वह 8 क उपलब्ध थे। सभी बीएलओ को संबंधित क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर फॉर्म 6, 7 एवं 8 पर आवश्यकतानुसार आवेदन स्वीकार करने का निर्देश दिया गया . साथ ही सभी बीएलओ को संबंधित क्षेत्रों में हर हाल में नए मतदाता को मतदाता सूची से जोड़ने का निर्देश दिया गया . 

इस दौरान मतदान केंद्रों पर मौजूद बीएलओ से मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में उपयोग में आने वाले सभी फॉर्म यथा 6, 7, 8 एवम 8 क के बारे में जानकारी ली गई तथा निरीक्षण के क्रम में कहा कि जिले के जेंडर रेसियो को बढ़ाने के लिए विशेष रूप से नए महिला मतदाताओं पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके अलावा वैसे वोटर जो पहली बार वोट देंगे उन पर भी विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. 

निरिक्षण क्रम मे जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह ने सभी बीएलओ एवं सहयोगी कर्मचारियों को कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को देखते हुए सभी ऐतिहातो का पालन करते हुए कार्य करने का निर्देश दिया .

 निरीक्षण के दौरान उपस्थिती- जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला श्री मृत्युंजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी गम्हरिया ठाकुर गौरी शंकर शर्मा एवं अन्य उपस्थित रहे .

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बाबा साहब के सपनों को साकार कर रही भाजपा सरकार: धर्मपाल सिंह

Next Post

धुर्वा में चिकित्सकीय जांच शिविर का आयोजन

Next Post
सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर व सामग्री वितरण

धुर्वा में चिकित्सकीय जांच शिविर का आयोजन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d