BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत जिले के 84 हजार किसानों का हो चुका है निबंधन : सुनील कुमार

by bnnbharat.com
October 23, 2019
in समाचार
मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत जिले के 84 हजार किसानों का हो चुका है निबंधन : सुनील कुमार

Under the Chief Minister Krishi Aashirwad Yojana, 84 thousand farmers of the district have been registered: Sunil Kumar

Share on FacebookShare on Twitter

जितनारायण शर्मा,

गोड्डा: मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के अंतर्गत द्वितीय किस्त वितरण समारोह सह कार्यशाला का बुधवार को आयोजन किया गया.

कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी उपायुक्त गोड्डा सुनील कुमार, अपर समाहर्ता रंजीत कुमार लाल, जिला कृषि पदाधिकारी एवं उपस्थित कृषक मित्रों के द्वारा दीप प्रज्वलीत कर किया गया.

कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रभारी उपायुक्त गोड्डा सुनील कुमार ने राज्य सरकार कृषि मंत्रालय से आए हुए पदाधिकारियों सहित उपस्थित सभी गणमान्य लोगों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत जिले के 84 हजार किसानों का निबंधन हो चुका है.

पहली किस्त में 52 हजार किसानों को इस योजना की राशि मिली है और आज इस कार्यशाला में दूसरी किस्त के तहत 16 हजार किसानों को इस योजना की राशि प्राप्त होगी.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी कृषक को इस योजना के तहत लाभ प्राप्त हो. 2022 तक सभी किसानों की आय दोगुनी हो इसके लिए हम प्रयासरत हैं.

सुनील कुमार ने कहा कि जब तक कृषि के क्षेत्र में देश आगे नहीं बढ़ेगा तबतक हमारा देश आगे नहीं बढ़ सकता. किसानों के चेहरे पर खुशहाली लाना बहुत बड़ी बात होती है.

उन्होंने किसानों से निवेदन करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा किसान इस योजना का लाभ प्राप्त करे. वहीं इस कार्यशाला में उपस्थित अपर समाहर्ता रंजीत कुमार लाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने किसानों के हित में कई योजना शुरू की गई है.

इन्ही योजनाओं में एक प्रधानमंत्री कृषि सम्मान और मुख्यमंत्री कृषि आशिर्वाद योजना शामिल है. सरकार की सोच किसानों की आमदनी को दुगूनी करनी है।.ताकि किसान आत्म निर्भर बने और अपने परिवार को बेहतर से बेहतर परवरिश कर सके.

उन्होंने किसानों से इस राशि को उन्नत खेती करने में उपयोग करने की सलाह दी. जिला कृषि पदाधिकारी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की समस्या को हमारे राज्य सरकार के द्वारा अनुभव किया गया.

इसलिए किसानों को लेकर राज्य सरकार द्वारा जो भी योजनाएं चलाई जा रही है उन सभी योजनाओं का सभी किसान मित्र लाभ प्राप्त करें.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना पूरी तरह से ऑनलाइन प्रक्रिया है. जिन किसानों का निबंधन हो चुका है वो तो इस योजना के तहत लाभ प्राप्त कर रहे हैं लेकिन छूटे हुए किसान जिन्होंने अबतक इस योजना के तहत निबंधन नहीं कराया है वो सभी ऑनलाइन इंट्री कराकर इस योजना के तहत लाभ प्राप्त कर सकते हैं .

इस कार्यशाला में, जिला सहकारिता पदाधिकारी गोड्डा देवेंद्र सिंह सहित अन्य गण्मान्य के साथ-साथ जिले के किसान उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ट्रैफिक ASI को थम्सअप के इशारे से धौनी ने किया अभिवादन

Next Post

सीएम ने गिरिडीह में 300 करोड़ 99 लाख 93 हजार 343 रुपये की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास व परिसंपत्तियों का किया वितरण

Next Post
सीएम ने गिरिडीह में 300 करोड़ 99 लाख 93 हजार 343 रुपये की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास व परिसंपत्तियों का किया वितरण

सीएम ने गिरिडीह में 300 करोड़ 99 लाख 93 हजार 343 रुपये की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास व परिसंपत्तियों का किया वितरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d