BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

“सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत लोगों को दी जा रही योजनाओं की जानकारी, लाभ उठाने के लिए किया जा रहा है प्रेरित

by bnnbharat.com
February 1, 2020
in Uncategorized
“सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत लोगों को दी जा रही योजनाओं की जानकारी, लाभ उठाने के लिए किया जा रहा है प्रेरित

"सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत लोगों को दी जा रही योजनाओं की जानकारी, लाभ उठाने के लिए किया जा रहा है प्रेरित

Share on FacebookShare on Twitter

जामताड़ा: उपायुक्त गणेश कुमार ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को इस संदर्भ में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया‌ है. उपायुक्त ने कहा संबंध पंचायत के जरूरतमंद लोग, ग्रामीण,आम जनता अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर केन्द्र एवं राज्य सरकारो द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभ उठा‌एं‌.

उपायुक्त गणेश कुमार ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रमों में संबंधित विभागों के कार्यालय प्रधान व वरीय पदाधिकारी को अद्यतन प्रतिवेदन के साथ निर्धारित तिथि को उपस्थित रहने को कहा ताकि कार्यस्थल पर ही समस्याओं का निपटारा किया जा सके.

कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक बुद्धवार व शनिवार को प्रखंड एवं पंचायत मुख्यालय में शिविर लगाया जायेगा जिसमें लंबित दावों के परिप्रेक्ष्य में पात्र लाभुकों को योजना का लाभ दिलवाने तथा ततसंबंधी त्वरित भुगतान हेतु कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी.

जहां पर राज्य में व्यक्ति आधरित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थियों के लंबित भुगतान, आंगनबाड़ी सेविका/सहायिकों के मानदेय, पारा शिक्षकों, मदरसा शिक्षकों एवं संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों के लंबित वेतन का भुगतान, विभिन्न योजनाओं में ग्राम्य स्तर पर कार्य करने वाले कर्मियों के लंबित दावों के विरूद्ध भुगतान, विभिन्न विभागों में कार्यरत पंचायत/प्रखंड स्तर कर्मियों/अनुबंध कर्मियों का देय भुगतान, विभिन्न स्तरों पर कार्यान्वित की जाने वाली योजना/कार्यक्रमों के संदर्भ में शिकायतों की प्राप्ति/निष्पादन, केन्द्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना. इन सब विषयों से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा.

■ उपायुक्त, जामताड़ा का निर्धारित शिड्यूल

1.दिनांक-03.02.2020 दिन-बुद्धवार शिविर स्थल- नारायणपुर पंचायत भवन, प्रखंड नारायणपुर (संबंध पंचायत कारीडीह-1, नारोडीह, पोस्ता, नवाडीह एवं बोरवा) समय- 11ः00 बजे पूर्वाह्न

2.दिनांक-12.02.2020 दिन- बुद्धवार शिविर स्थल- कुण्डहित पंचायत भवन, प्रखंड कुंडहित (संबंध पंचायत बनकाठी, नगरी, बाबुपुर एवं पालोजोरी) समय-11ः00 पूर्वाह्न

3. दिनांक-19.02.2020 दिन-बुद्धवार शिविर स्थल-फतेहपुर पंचायत भवन, प्रखंड फतेहपुर (संबंध पंचायत सिमलाडंगाल, सिमलडुबी, बन्दरनाचा एवं डुमरिया) समय-11ः00 बजे पूर्वाह्न

4. दिनांक-26.02.2020, दिन-बुद्धवार शिविर स्थल-दुलाडीह पंचायत भवन प्रखंड जामताड़ा (संबंध पंचायत बेवा, शहरपुरा, उदलबनी, दक्षिणबहाल, सोनबाद एवं सुपायडीह)

■ उप विकास आयुक्त, जामताड़ा का निर्धारित शिड्यूल

01. दिनांक 01.02.2020 दिन- शनिवार शिविर स्थल- बागडेहरी पंचायत भवन, प्रखंड कुंडहित (संबंध पंचायत गायपाथड़, अंबा, विक्रमपुर, मुड़ाबेड़िया एवं सुद्राक्षीपुर) समय- पूर्वाह्न 11ः00 बजे से

02. दिनांक-08.02.2020 दिन- शनिवार शिविर स्थल- मदनाडीह पंचायत भवन, प्रखंड नारायणपुर (संबंध पंचायत मंझलाडीह, बांकुडीह, पबिया, झिलुवा) समय- पूर्वाह्न 11ः00 बजे से

03. दिनांक-15.02.2020 दिन- शनिवार, शिविर स्थल- अफजलपुर पंचायत भवन, प्रखंड नाला (संबंध पंचायत बड़ारामपुर, कास्ता एवं धोबना) समय- पूर्वाह्न 11ः00 बजे से

04. दिनांक 22.02.2020 दिन- शनिवार शिविर स्थल-बनुडीह पंचायत भवन, प्रखंड फतेहपुर (संबंध पंचायत आसनबेड़िया, बामनडीहा) समय- पूर्वाह्न 11ः00 बजे से

05. दिनांक-29.02.2020 दिन-शनिवार शिविर स्थल- तारकोजोरी पंचायत भवन, प्रखंड-करमाटांड (संबंध पंचायत सुब्दीडीह, कुरूवा एवं डुमरिया)

■ सभी संबंधित प्रखंड/पंचायत स्तरीय पदाधिकारी/पर्यवेक्षक/कर्मी भी अद्यतन प्रतिवेदन के साथ मौजूद रहेंगे.

उपायुक्त ने निर्धारित शिविर स्थलों में तिथिवार शिविर लगाने के पूर्व होर्डिंग, पोस्टर, बैनर माईकिंग तथा ढोल/डुगडुगी बजाकर वृहत रूप से ’’सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’’ का प्रचार प्रसार करने का निर्देश संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया साथ ही उक्त शिविर में सम्बद्ध पंचायत के जरूरतमंद लोग, ग्रामीण, आम जनता अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर लें, लाभ ले सकें और केन्द्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजना की जानकारी प्राप्त कर सकें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रामगढ़ थाना प्रभारी के रूप में विद्या शंकर ने किया पदभार ग्रहण

Next Post

मंत्री ने बच्चों के मौत पर जताया शोक, कहा पीड़ित परिवार के साथ है सरकार

Next Post
मंत्री ने बच्चों के मौत पर जताया शोक, कहा पीड़ित परिवार के साथ है सरकार

मंत्री ने बच्चों के मौत पर जताया शोक, कहा पीड़ित परिवार के साथ है सरकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d