रांची: रांची के सांसद संजय सेठ ने आज मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर हटिया डैम के गिरते जलस्तर की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा हटिया डैम का जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है.
इस डैम से एक बहुत बड़ी आबादी को पेयजल की आपूर्ति होती है. परंतु विगत कुछ वर्षों से डैम का जलस्तर जिस तेजी से नीचे जा रहा है. जो चिंता का विषय है. रिंग रोड के निर्माण के पश्चात बरसात का पानी डैम तक नहीं पहुंच पा रहा है.
डैम का जलस्तर बढ़ने हेतु कई अंडरपास का निर्माण जनहित में आवश्यक प्रतीत होता है. जिसे होकर बरसात का पानी सीधे डैम तक पहुंच सके अतः इस विषय पर संज्ञान लेते हुए अंडरपास बनाने की दिशा में कदम उठाया जाए. यह जानकारी सांसद प्रतिनिधि संजय पोद्दार ने दी.

