BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

युवा जीवन का समझे मोल : उपायुक्त जिशान कमर

by bnnbharat.com
January 16, 2020
in Uncategorized
युवा जीवन का समझे मोल : उपायुक्त जिशान कमर

युवा जीवन का समझे मोल : उपायुक्त जिशान कमर

Share on FacebookShare on Twitter

पंकज सिन्हा,

लातेहार: 11 से 17 जनवरी तक मनाए जा रहे 31 वां सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत गांधी इंटर काॅलेज में सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा की थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में उपायुक्त जिशान कमर ने शिरकत की एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त जिशान कमर ने कहा कि जीवन अनमोल है और इसकी सुरक्षा हमारी जिम्मेवारी है. उन्होंने कहा कि पूरे देश में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की जा रही है लेकिन यह सिर्फ कार्यक्रम तक ही सीमित नहीं हो बल्कि वाहन चलाने वाले प्रत्येक लोग सड़क सुरक्षा को लेकर बनाए गए नियम का पालन करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके.

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त कमर के द्वारा युवाओं को जागरूक करते हुए कहा गया कि आपके सामने आपका अभी पूरा जीवन पड़ा हुआ है लेकिन एक दुर्घटना चाहे तो आपकी जान ले लेती है या आपको जीवन भर के लिए अपंग बना देती है. उन्होंने काॅलेज में पढ़ने वाले बच्चों को बने नियम के तहत ही वाहन चलाने एवं अपने जीवन को सुरक्षित करने को लेकर प्रेरित किया.

सड़क सुरक्षा पर प्रतियोगिता होगी आयोजित

सड़क सुरक्षा सप्ताह पर गांधी इंटर काॅलेज में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त जिशान कमर ने सड़क सुरक्षा पर विद्यालय एवं काॅलेज में विक्ज प्रतियोगिता आयोजित करने की बात कही एवं क्विज प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित करने को लेकर डीटीओ बंधन लांग को निर्देश दिए.

जिला परिवहन पदाधिकारी बंधन लांग ने कहा कि वर्तमान परिवेश में सड़क दुर्घटनाएं अधिक बढ़ रही है जिसमें अधिकतर पुरूष ही होते है और अपने जिदंगी को गंवा देते है. उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय वाहन नियम का पालन किया जाए तो निश्चित रूप से वाहन दुर्घटनाओं में कमी आएगी. श्री लांग ने जागरूक होकर सड़क सुरक्षा को लेकर बनाए गए नियम का पालन करने एवं जिले में हो रहे सड़क दुर्घटना को कम करने की अपील की.

कार्यक्रम के दौरान काॅलेज के प्राचार्य दशरथ प्रसाद साहू ने भी सड़क सुरक्षा को लेकर बनाए गए नियम का पालन करने की अपील की.

मौके पर प्रोफेसर दीपक कुमार, आइटी मैनेजर तनवीर हुसैन,टेक्निकल असिस्टेंट प्रवीण कुमार,राजेश साहू समेत काॅलेज के शिक्षक,कर्मी एवं छा़त्र-छात्राएं मौजूद थी.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नवाजे जाएंगे “चैम्पियन ऑफ चेंज अवार्ड” से

Next Post

सरकारी योजना के लाभ से वंचित न हो लाभुकः उपायुक्त

Next Post
सरकारी योजना के लाभ से वंचित न हो लाभुकः उपायुक्त

सरकारी योजना के लाभ से वंचित न हो लाभुकः उपायुक्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d