BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जबरन वसूली मामला: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को 2 साल की कैद

by bnnbharat.com
January 4, 2021
in समाचार
जबरन वसूली मामला: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को 2 साल की कैद
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: मुंबई की विशेष सीबीआई अदालत ने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को जबरन वसूली मामले में दोषी ठहराते हुए 2 साल कैद की सजा सुनाई है. छोटा राजन पर वर्ष 2015 में नंदू वाजेकर नामक एक बिल्डर को धमकाने और उससे 26 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप था. इसी मामले में उसे दोषी करार दिया गया है.

मुंबई की सीबीआई कोर्ट में सोमवार को सभी पक्षों की सुनवाई के बाद कुख्यात अंतरराष्ट्रीय अपराधी छोटा राजन को नवी मुंबई के पनवेल में बिल्डर नंदू वाजेकर से रंगदारी मांगने का दोषी पाया गया. राजन के साथ-साथ इस मामले में 3 अन्य आरोपियों को भी दोषी करार दिया गया है. 

दरअसल, इस मामले में छोटा राजन पर इल्जाम था कि उसने अपने गुर्गों को पनवेल के बिल्डर नंदू वाजेकर के ऑफिस भेजा था. उन लोगों ने वहां राजन के नाम पर बिल्डर को धमकी दी थी और वाजेकर से 26 करोड़ की रंगदारी मांगी थी. पैसा नहीं देने पर वाजेकर को जान से मारने की धमकी दी गई थी. 

इस घटना से परेशान होकर बिल्डर नंदू ने पनवेल पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी. उनकी शिकायत पर पुलिस ने एक्सटॉर्शन का मामला दर्ज किया था. इस केस में छोटा राजन के अलावा सुरेश शिंदे, लक्ष्मण निकम उर्फ दादया सुमित और विजय मात्रे भी आरोपी थे.  हालांकि इस केस का एक आरोपी ठक्कर अभी भी फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके, तीव्रता 3.5

Next Post

श्मशान हादसा: मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 15-15 लाख रुपये

Next Post
श्मशान हादसा: मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 15-15 लाख रुपये

श्मशान हादसा: मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 15-15 लाख रुपये

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d