BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बढ़ते बेरोजगारी की मार से राहत के लिए बेरोजगारी भत्ता का भुगतान हो: आजसू

by bnnbharat.com
August 12, 2020
in Uncategorized
जन मुद्दों पर संघर्ष को आगे बढ़ाने पर आजसू पार्टी का मंथन आज
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: आजसू पार्टी के नेता नीतीश सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के कारण देश एवं राज्य में बेरोजगारी दर बढ़ते हुए विकराल रूप लेती जा रही है.

इस महामारी के दौरान राज्य के लाखों युवा बेरोजगार हो गए है. आजसू मानती है कि बेरोजगारी की समस्या से निबटने के लिए राज्य सरकार को तत्काल प्रभावी उपाय करने चाहिए.

उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित एक ऑनलाइन परिचर्चा में आजसू का प्रतिनिधित्व करते हुए संबोधन के दौरान कहा कि ऐसा स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि राज्य में निजी क्षेत्र में काम कर रहे युवाओं की नौकरी उनसे छीन रही है.

वहीं विभिन्न शिक्षण संस्थान के लॉकडाउन के दौरान बंद रहने से उससे जुड़े युवा बेरोजगारी का दंश झेलने को मजबूर हैं. आज रियल स्टेट, इंफ़्रास्ट्रक्चर, ऑटोमोबाइल आदि में संभावित मंदी के कारण राज्य के युवाओं के रोजगार छीन गए है और बेरोजगारी बढ़ी है.

वहीं प्रवासी युवाओं के राज्य में लौटने एवं उनके रोजगार सृजन के लिए राज्य सरकार द्वारा कोई सतत पहल ना किये जाने से भी बेरोजगारी रूपी संकट को बढ़ावा मिला है.

उन्होंने आगे कहा कि जब संक्रमण का असर कम होगा तो बेरोजगारी एवं आजीविका का गंभीर संकट सामने मुंह बाये खड़ा होगा और इसके निदान नहीं खोज लिया गया तो स्थिति भयावह हो सकती है. पेट की आग तमाम अपराधों को जन्म दे सकती है, जिससे सामाजिक ताना बाना डांवाडोल हो सकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जमशेदपुर चैंबर आफ कॉमर्स ने 21 अगस्त तक की शहर में कर्फ्यू की मांग

Next Post

राजीव गांधी की जयंती पर 20 अगस्त को कांग्रेस भवन में सेमिनार

Next Post
राजीव गांधी की जयंती पर 20 अगस्त को कांग्रेस भवन में सेमिनार

राजीव गांधी की जयंती पर 20 अगस्त को कांग्रेस भवन में सेमिनार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d