BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दुष्कर्म की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, सभी दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा: कांग्रेस

by bnnbharat.com
September 8, 2020
in समाचार
‘स्पीक अप फॉर डेमोक्रेसी’ कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस ने संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का लगाया आरोप
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू ने गोड्डा में एक साध्वी के साथ हुई दुष्कर्म की घटना को दुर्ग्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि सभ्य समाज में इस तरह की घटना को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है.

उन्होंने कहा कि घटना सामने आने के कुछ ही घंटे में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित होगी.

प्रदेश प्रवक्ताओं ने कहा कि विधि-व्यवस्था के सवाल पर राज्य की हेमंत सोरेन पूरी तरह से संवेदनशील है, जब भी कोई घटना सामने आती है, तो पुलिस-प्रशासन की ओर से त्वरित कार्रवाई की जाती है, जबकि पूर्ववती रघुवर दास सरकार के शासन काल में लोगों ने यह देखा है कि किस तरह से एक सार्वजनिक मंच से मुख्यमंत्री द्वारा शिकायतकर्ता को दुत्कार दिया जाता है.

प्रदेश प्रवक्ता ने राजधानी रांची के खोरहा टोली में नाले में मोटरसाइकिल के साथ एक युवक के बह जाने की घटना को भी दुःखद करते हुए कहा कि दो में से एक युवक को स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया, लेकिन दूसरे युवक के साथ हुए हादसे के लिए पूरी तरह से रांची नगर-निगम की लापरवाही जिम्मेवार है.

उन्होंने कहा कि जिस तरह से एक लंबे समय से मेयर और डिप्टी मेयर के रूप में आशा लकड़ा तथा संजीव विजयवर्गीय अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करने में असफल साबित हो रहे है, उससे राजधानी रांची वासी में खासी नाराजगी है.

उन्होंने कहा कि शहर में नाली बनाने के नाम पर पूर्ववती सरकार में किस तरह की लूट हुई है, उसकी संपूर्ण तरीके से जांच कराये जाने की जरुरत है. वहीं शहर में साफ-सफाई की जो बदहाल व्यवस्था है, उसके लिए पूरी तरह से निगम प्रशासन ही जिम्मेवार है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सरयू राय ने पुस्तक भेंट की

Next Post

Cabinet: झारखण्ड कैबिनेट के फैसले

Next Post
कैबिनेट : पीएम आवास योजना शहरी में अब जी प्लस 8 का भी बनेगा भवन

Cabinet: झारखण्ड कैबिनेट के फैसले

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d