BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव चतरा सदर अस्पताल में कुव्यवस्था व गंदगी को देख बिफरे

by bnnbharat.com
February 12, 2021
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

सिविल सर्जन और अस्पताल प्रबंधक की ली गई क्लास

चतरा: स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव दिलेश्वर महतो चतरा पहुंचे. एक दिवसीय चतरा प्रवास के दौरान शुक्रवार को उन्होंने सिविल सर्जन कार्यालय व सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में व्याप्त कुव्यवस्था व गंदगी को देख संयुक्त सचिव बिफर गए. जिसके बाद उन्होंने मौके पर ही सिविल सर्जन और अस्पताल प्रबंधक की क्लास लगा दी. संयुक्त सचिव ने स्वास्थ्य अधिकारियों व अस्पताल प्रबंधक को अविलंब स्थिति में सुधार नहीं लाने पर कार्रवाई की चेतावनी देते हुए लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान संयुक्त सचिव को स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनियों के घेराव का भी सामना करना पड़ा. बकाया मानदेय भुगतान की मांग को ले आउटसोर्सिंग महिला व पुरुष कर्मियों ने संयुक्त सचिव का घेराव कर उनसे अविलंब बकाया मानदेय भुगतान समेत अन्य योजनाओं का लाभ देने की मांग की. जिसके बाद संयुक्त सचिव ने उनकी मांगों पर विचार करते हुए बकाया मानदेय भुगतान कराने का आश्वासन दिया. संयुक्त सचिव ने सिविल सर्जन कार्यालय सभाकक्ष में चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक भी की. बैठक के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने का निर्देश दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लिफ्ट लेकर छिनतई करने के मामले में 6 गिरफ्तार

Next Post

एसीबी ने बीडीओ को 7 हजार रुपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Next Post
आय से अधिक संपत्ति मामले में युवक गिरफ्तार

एसीबी ने बीडीओ को 7 हजार रुपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d