यूक्रेन पर रूस द्वारा हमले के दौरान कथित मानवाधिकारों के उल्लंघन की संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद UNHRC की बैठक में निंदा की गयी. news एजेंसी रायटर के अनुसार बैठक में UNHRC ने युद्ध अपराध व मानवाधिकार उल्लंघनों की जांच के लिए एक आयोग के गठन पर सहमती जताई. परिषद के 32 सदस्यों ने यूक्रेन की ओर से लाए गए प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया जबकि भारत और चीन समेत 13 ने मतदान से परहेज किया. रूस और इरिट्रिया ने इसके खिलाफ वोटिंग की.
बता दें कि भारत ने इससे पहले भी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस के मतदान से भारत दूर था. भारत का कहना है कि दोनों पक्षों को बातचीत के जरिए शांतिपूर्ण तरीके से गतिरोध का समाधान तलाशना चाहिए. भारत सरकार के इस रुख का कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने भी समर्थन किया है.

