रांची: तुपुदाना ओपी क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन बियर फैक्ट्री में अज्ञात अपराधियों द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है. तुपुदाना थाना प्रभारी ने बताया कि मामला करीब रात 9.30 बजे का है. पूछताछ में पता चला है कि तीन से चार अपराधी फैक्ट्री के बाहर से ही फायरिंग कर भाग गए. सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है.
बता दें कि यह निर्माणाधीन फैक्ट्री आबादी क्षेत्र से दूर स्थित है. उस फैक्ट्री का काम चल रहा है. घटना घटने के समय मजदूर अंदर काम कर रहे थे. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

