BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अज्ञात अपराधियों ने की 2 पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या, फरार

by bnnbharat.com
June 30, 2020
in समाचार
अज्ञात अपराधियों ने की 2 पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या, फरार
Share on FacebookShare on Twitter

हरियाणा: सोनीपत में गश्त के दौरान दो पुलिस कर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि दोनों पुलिसकर्मी बरोदा थाना के अंतर्गत आने वाली बुटाना चौकी में तैनात थे.

गोहाना में गश्त के दौरान कांस्टेबल रविन्द्र और एसपीओ की गोली मारकर हत्या की गई है. मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए हैं.

जानकारी के मुताबिक, बुटाना चौकी में तैनात एसपीओ कप्तान व हवलदार रविंद्र सोमवार रात को करीब 12 बजे गश्त के लिए चौकी से निकले थे. दोनों पुलिस कर्मियों की चौकी से करीब 500 मीटर दूर बंद हरियाली सेंटर के निकट गोली मार कर हत्या कर दी गई. हत्या करने के बाद अपराधी  फरार हो गए.

पुलिस सूत्रों का कहना है कि अपराधियों ने एसपीओ को पांच गोली मारी है, जबकि कॉन्स्टेबल को चार गोलियां मारी गई हैं. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. मंगलवार सुबह घटना का पता लगा, जिसके बाद घटनास्थल पर अधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया. फिलहाल शव मौके पर है और फॉरेंसिंक एक्सपर्ट की टीम भी पहुंच गई है.

दोनों पुलिसकर्मियों की लाश सड़क किनारे पूरी रात पड़ी रही. मंगलवार सुबह राहगीरों ने लाश देखने के बाद पुलिस को सूचना दी. मौके पर एसपी जशनदीप सिंह रंधावा, बरोदा थाना के एसएचओ सहित विभिन्न थानों व जांच एजेंसी के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए. पूरे मामले की जांच शुरू हो गई है और हर पहलू की तस्दीक की जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राज्य की अदालतों में कोर्ट फीस अब ऑनलाइन जमा होंगे, सरकार ने शुरू की नयी व्यवस्था

Next Post

चीन को लेकर प्रधानमंत्री कर सकते हैं बड़ा एलान

Next Post
चीन को लेकर प्रधानमंत्री कर सकते हैं बड़ा एलान

चीन को लेकर प्रधानमंत्री कर सकते हैं बड़ा एलान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d