साजन मिश्रा,
गोड्डा : बसंतराय थाना क्षेत्र के डेरमा गांव निवासी गौरीशंकर साह के निजी चार पहिया वाहन में बीती रात किसी अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा तोड़ फोड़ कर वाहन के शीशा समेत गाड़ी के अन्य पार्टस को क्षतिग्रस्त कर दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त क्षतिग्रस्त वाहन डेरमा गांव निवासी गौरीशंकर साह के घर पर लगी हुई थी.
जहां बीती रात किसी ने वाहन पर ईंट-पत्थर मारकर गाड़ी का शीशा समेत कई और समान तोड़ दिया,इसकी सूचना सुबह उठते ही जब वाहन मालिक अपने गाड़ी के पास पहुंचे तो गाड़ी को क्षतिग्रस्त हालत में पाया. साथ उक्त स्थल पर और गाड़ी के ऊपर ईंट-पत्थर भी मौजूद मिला.
वहीं इस बाबत गाड़ी मालिक गौरीशंकर साह ने बसंतराय थाना के नाम एक आवेदन देते हुए अज्ञात लोगों के विरुद्ध घटना की जानकारी देते हुए कार्यवाही की मांग की है.

