पंकज सिन्हा,
लातेहार: बालुमाथ प्रखण्ड स्थित थाना चौक में स्थित सत्यनारायण काम्प्लेक्स में बीती रात अज्ञात चोरों ने ताला काटकर एक नंदनी मोबाइल से लगभग 15 लाख की मोबाइल की चोरी कर ली. वही ऊपर मकान में रह रहे आंनद सिंह के घर मे भी लाखों रुपए की समान की चोरी हो गई.
बालुमाथ थाना प्रभारी सुभाष पासवान ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली और छानबीन में जुटे हुए है.

