BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

केंद्रीय बजट भारत के नए क्षितिज पर नए बिहान का द्वार खोलेगा…..अर्जुन मुंडा

by bnnbharat.com
February 7, 2021
in समाचार
केंद्रीय बजट भारत के नए क्षितिज पर नए बिहान का द्वार खोलेगा…..अर्जुन मुंडा
Share on FacebookShare on Twitter

यह बजट आय व्यय का सिर्फ लेखा जोखा  नही बल्कि भारत के 130 करोड़ भारतीयों का अपना बजट है,आत्म निर्भर भारत का बजट है.

Ranchi:- प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय बजट की लोक कल्याणकारी योजनाओं, प्रयासों और प्रावधानों को जन जन तक पहुचाने की दिशा में सार्थक प्रयास प्रारम्भ किये हैं. आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में बजट 2021..22 के संबंध बजट पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किये. जिसमे शहर के गण मान्य प्रबुद्ध जन,प्राध्यापक,चिकित्सक, अधिवक्ता,चार्टर्ड अकाउंटेंट, कंपनी सेक्रेटरी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए.

मुख्यअतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने केंद्रीय बजट पर विस्तार से प्रकाश डाला एवम उपस्थित प्रबुद्धजनों के बजट संबंधी प्रश्नों के भी उत्तर दिए.

बजट पर बोलते हुए श्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह बजट भारत के सामान्य जन की भावनाओं के अनुरूप 130 करोड़ भारतवासियों की भावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाला बजट है जिसमे केवल वर्ष भर के आय ब्यय का लेखा जोखा नही बल्कि अगले 5 वर्ष तक के विकास का विज़न है. यह बजट स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में भारत के नए क्षितिज पर नया विहान लेकर आने वाला बजट है. इसमें सरकार की दूर दृष्टि समाहित है. भारत अपने आजादी के 75वें वर्ष में न सिर्फ खुशियां मनाएगा बल्कि हम भारत के लोग नए संकल्पों को भी पूरा करेंगे.

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने लोक प्रसिद्धि केलिये नही बल्कि लोक कल्याण की दृष्टि से बजट प्रस्तुत करने की परंपरा शुरू की है.

उन्होंने कहा कि यह केंद्रीय बजट पहला बजट है जिससे पूरा देश खुश है. बिना नया कर भार लगाए कदम दर कदम लंबी छलांग लगाने की सार्थक पहल की गई है. मोदी सरकार ने नए कर न लगते हुए कर देने वालों की संख्या बढ़े इस दिशा में प्रयास किये हैं.

मुंडा ने कहा केन्द्री बजट 6 स्तंभों पर आधारित है जिसमे स्वास्थ्य एवं खुशहाली,भौतिक एवं वित्तीय पूंजी,अवसंरचना,आकांक्षी भारत केलिये समावेशी विकास, मानव पूंजी को ऊर्जावान बनाना और न्यूनतम सरकार और अधिकतम शासन की बातें शामिल हैं.

कहा कि स्वस्थ नागरिक से ही स्वस्थ देश की कल्पना की जा सकती है इसलिये मोदी सरकार ने स्वास्थ्य बजट में 137%की बृद्धि की है. कोरोना के टीकाकरण केलिये 35 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है जो देश के सामान्यजन को सुकून प्रदान करता है.

कहा कि यह आत्म निर्भर भारत के प्रयासों को मजबूती प्रदान करने वाला बजट है जिसमे पूंजीगत व्यय को 34.5% तक बढ़ाया गया है.

कहा कि यूपीए शासन में पंच वर्षीय योजना 50 वर्षीय योजना बन जाती थी जबकि अब योजनाओं को समय सीमा के भीतर पूरा करने पर जोर दिया गया है. कहा कि आज बुनियादी योजनाएं तेजी से जमीन पर उतारी जा रही हैं.आज प्रतिदिन 29 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण हो रहा जबकि यूपीए सरकार में यह आंकड़ा 6 किलोमीटर था.

मुंडा ने कहा कि गांव गरीब किसान सहित सामान्य जन तक योजनाओं का लाभ पहुचे इसके प्रयास किये गए. कोरोना काल की अव्यवस्था से आज यूरोप अमेरिका भी उबर नही पाए है जबकि भारत ने विषम परिस्थितियों में भी वितरण प्रणाली को बनाये रखने में सफलता पाई. आज वैक्सीनशन में भी भारत आगे निकल गया. भारत ने कई देशों को वैक्सीन भेजे है.

कहा कि भारत मोदी जी के नेतृत्व में विश्व के देशों के साथ ट्रीटी और कूटनीति से आगे बढ़ रहा है.हम रिश्तों को मजबूत कर रहे .साथ ही देश की संभावनाओं को भी बढ़ा रहे.

उन्होंने कहा कि यह दशक भारत के लिये बहुत महत्वपूर्ण है. मोदी सरकार ने शोध और सामरिक मजबूती पर जोर दिया है. बौद्धिक संपदा में भारत का ज्यादा पेटेंट ही इसपर प्रयास हुए हैं.

कहा कि यदि शुरुवात दृढ़ इच्छाशक्ति से हो तो विश्वास बढ़ता है. यह गुणात्मक परिवर्तन देगा

उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में सरकार पूरी ईमानदारी के साथ कार्य कर रही जो भारत की कृषि और किसानों की मजबूती केलिये है. किसानों की आय को दोगुनी करने के प्रयास हैं.

कहा कि इस बजट में नई शिक्षा नीति ,प्रवासी मजदूर ,शहरी विकास, विजली,पेट्रोलियम,प्राकृतिक गैस,नवाचार,अनुसंधान ,प्रत्यक्ष,अप्रत्यक्ष कर सभी क्षेत्रों पर जोर देते हुए एक मजबूत,आत्म निर्भर, भारत के निर्माण की दिशा में अभूतपूर्व पहल है.

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने और धन्यवाद ज्ञापन आदित्य साहू ने किया.

कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका ने मुख्य अतिथि अर्जुन मुंडा का पुष्प गुच्छ एवम अंगवस्त्र देकर स्वागत किया.

डॉ राजश्री जयंती ने वंदेमातरम गान का नेतृत्व किया कार्यक्रम मेंबजट पर  डिजिटल

स्लाइड की प्रस्तुति सोशल मीडिया प्रमुख मृत्युंजय शर्मा के नेतृत्व में टीम ने किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चडरी सरना समिति ने देवता की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की

Next Post

केंद्रीय बजट आत्म निर्भर भारत का बजट है…..अर्जुन मुंडा

Next Post
केंद्रीय बजट आत्म निर्भर भारत का बजट है…..अर्जुन मुंडा

केंद्रीय बजट आत्म निर्भर भारत का बजट है.....अर्जुन मुंडा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d