दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार देर रात कोलकाता के अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंच चुके हैं. इस बात की जानकारी अमित शाह ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है.
उन्होंने ट्वीट किया कि मैं गुरुदेव टेगौर, ईश्वर चंद्र विद्यासागर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महान लोगों की इस पावन धरती को नमन करता हूं. बताया जा रहा है कि अमित शाह पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की तैयारियों का जायजा लेंगे.
अमित शाह के बंगाल दौरे पर आने पर कयास लगाए जा रहे हैं कि तृणमूल कांग्रेस और कैबिनेट मंत्री का पद छोडऩे वाले शुभेंदु अधिकारी, शीलभद्र दत्ता तथा जितेंद्र तिवारी जैसे टीएमसी के कुछ असंतुष्ट नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं.
ये नेता अमित शाह की मिदनापुर में होने वाली एक जनसभा के दौरान भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं.

