BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया ‘वन महोत्‍सव 2020’ का ऑनलाईन शुभारंभ

by bnnbharat.com
July 23, 2020
in Uncategorized
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया ‘वन महोत्‍सव 2020’ का ऑनलाईन शुभारंभ
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दिल्‍ली स्थित अपने आवास से पौधारोपण कर वृक्षारोपण अभियान के शुभारंभ के साथ सीसीएल सहित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनियों एवं लिग्‍नाईट कम्पनियों में ‘वन महोत्सव 2020’ का ऑनलाइन शुभारंभ किया. इस अवसर पर कोयला, खान एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी, कोयला सचिव अनिल कुमार जैन एवं अन्य विशिष्ट अतिथिगण उपस्थित थे। सीसीएल मुख्‍यालय सहित सभी क्षेत्रों में इस कार्यक्रम का लाईव टेलिकास्‍ट किया गया जिसमें सोशल डिस्‍टेंशिंग का पालन करते हुये जन-प्रतिनिधिगण, क्षेत्रिय महाप्रबंधक, कर्मी सहित स्‍टेकहोल्‍डर्स ने भाग लिया। सीसीएल मुख्‍यालय में आयोजित कार्यक्रम में माननीय सांसद (रांची) संजय सेठ, सांसद (गिरिडीह) चन्‍द्रप्रकाश चौधरी, माननीय सासंद (चतरा) सुनिल कुमार सिंह सहित सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह ने संयुक्‍त रूप से ’कायाकल्‍प वाटिका’’ का उद्घाटन किया। सभी माननीय सांसद, सीएमडी, सीसीएल एवं निदेशकगण ने ’कायाकल्‍प वाटिका’ में पौधारोपण किया।
इस अवसर पर निदेशक तकनीकी (संचालन) वी.के. श्रीवास्‍तव, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) भोला सिंह सहित विभिन्‍न विभागों के महाप्रबंधक, विभागाध्‍यक्ष एवं कर्मी सोशल डिस्‍टेंशिंग का पालन करते हुये कार्यक्रम में उत्‍साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोयला मंत्रालय सहित कोयला परिवार को शुभकामनाएं देते हुये कहा कि स्‍वत्रंता सेनानी लोकमान्‍य बाल गंगाधर तिलक एवं शहीद चन्‍द्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर वृहद स्‍तर पर वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत की जा रही है। उन्‍होंने कहा कि वर्तमान में दुनिया जलवायू परिवर्तन का सामना कर रही है और धरती माता को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना हम सभी का कर्तव्‍य है।
कोयला, खान एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के कुशल नेतृत्‍व में देश आत्‍मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। उन्‍होंने कहा कि देश में कोयला भंडार प्रचुर मात्रा में है और देश को कोयले की आयात करने की आवश्‍यकता नहीं है। श्री जोशी ने कहा कि उनके मार्गनिर्देशन में कमर्शियल माइनिंग की शुरूआत की गयी है। और हमारा लक्ष्‍य है कि कोयला का आयात आने वाले समय में शुन्‍य हो जाय। उन्होंने बताया कि कोल इंडिया को वित्‍तीय वर्ष 2023-24 में एक बिलियन टन कोयला उत्‍पादन करने का लक्ष्‍य दिया गया है। उन्‍होंने कहा कि वृहद स्‍तर पर वृक्षारोपण अभियान में स्‍थानीय जलवायू एवं आवश्‍यकता को देखते हुये चयनित स्थान पर पौधारोपण किया जा रहा है।
सीएमडी गोपाल सिंह ने प्रधानमंत्री, केन्‍द्रीय गृह मंत्री, कोयला, खान एवं संसदीय कार्य मंत्री, मुख्‍यमंत्री, सासंद एवं सीसीएल के श्रमिक प्रतिनि‍धिगण एवं स्‍टेकहोल्‍डर्स को साधुवाद देते हुये कहा कि सीसीएल वृहद स्‍तर पर ईको पार्क का निर्माण एवं वृक्षारोपण समयबद्ध रूप से कर रहा है जिससे झारखंडवासी लाभान्वित होंगे। उन्‍होंने कहा कि ईको पार्क निर्माण करते समय इस बात का ध्‍यान रखा जा रहा है कि बच्‍चों से लेकर बुजूर्गों तक सभी लाभान्वित हो। सिंह ने कहा कि सीसीएल कोयला कंपनी है और इस नाते सीसीएल का पर्यावरण के क्षेत्र में दायित्‍व और अधिक बढ़ जाता है। सीसीएल न सिर्फ कोयला उत्‍पादन कर देश की उर्जा आवश्‍यकता को पूरा कर रहा है बल्कि पर्यावरण के क्षेत्र में भी उल्‍लेखनिय कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर निदेशक (कार्मिक) विनय रंजन ने वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत के लिए शुभकमानाएं दिया और आज के सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दिया।
यह आयोजन कोयला-लिग्नाइट के भंडार वाले 10 राज्यों के 38 जिलों में फैले 130 से भी अधिक स्थानों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम के दौरान सीसीएल कमांड क्षेत्रों में 11 ‘ईको पार्क’ का शिलान्‍यास किया गया। यह सभी ईको पार्क सीसीएल के कथारा, बोकारो एवं करगली, पिपरवार, ढोरी, रजरप्‍पा, बरका-सयाल, हज़ारीबाग, कुजू, एनके, मगध आम्रपाली, अरगड्डा में विकसित किया जायेगा। सभी 11 ‘ईको पार्क’ 317 एकड़ भूमि पर बनाया जा रहा है जिसमें विभिन्‍न जैव विविधता, मृदा संरक्षण एवं पर्यावरण संबंधी अन्‍य गतिविधियों को आधुनिक तकनीकी के माध्‍यम से विस्‍तारित किया जायेगा। आधुनिक तकनीकी का उपयोग जैसे सीड बॉल का प्रयोग कर पौधा प्‍लांटेशन किया जायेगा। सीसीएल में लगभग 1 लाख पौधारोपण एवं वितरण किया जा रहा है।विभागाध्‍यक्ष (वन एवं पर्यावरण) सौमित्र सिंह एवं उनकी टीम का इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय योगदान रहा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रांची के विभिन्न प्रखंडों में रोजगार दिवस मना, मजदूरों के बीच बीच जॉब कार्ड का वितरण

Next Post

झारखंड में बेकाबू कोरोना, अब हर दिन मिल रहे 400 से ज्यादा मरीज, अब तक 71 कि मौत

Next Post
झारखंड में बेकाबू कोरोना, अब हर दिन मिल रहे 400 से ज्यादा मरीज, अब तक 71 कि मौत

झारखंड में बेकाबू कोरोना, अब हर दिन मिल रहे 400 से ज्यादा मरीज, अब तक 71 कि मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d