रांची:-आठ दिसंबर को कुछ किसान संगठनों और कुछ राजनैतिक दलों द्वारा बंद के आह्वान के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कानून – व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए एडवाइजरी भेजी है. राज्यों को भेजे गए दिशानिर्देशों में उन्हें किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं तो साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिए पर्याप्त इन्तेजाम करने के लिए भी कहा गया है. इसके साथ ही कोरोना महामारी के चलते राज्यों से कोविड-19 से जुड़े प्रोटोकॉल के पालन को भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है. सूत्रों के मुताबिक ये एक नियमित दिशानिर्देश है, जो अतीत में भी ऐसी स्थितियों यानी बंद जैसे आह्वान के मद्देनजर हमेशा भेजी जाती रही हैं.

