Ranchi:- इससे पहले शनिवार सुबह जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा तोरपा पहुंचे और शोकाकुल पत्रकार अनिल मिश्रा समेत परिजनों से मिले और सांत्वना दी. छोटे बेटे संकेत मिश्रा की निर्मम हत्या को लेकर दो दिन बीतने के बाद भी परिजनों के आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा. बेटे अंकित के पिता पत्रकार अनिल मिश्रा बार-बार बेटे की हत्या की रोंगटे खड़े करने वाले दृष्टांत को बतलाकर रो रहे थे. शोकाकुल अनिल मिश्रा, बहु बेटा समेत परिवार के सभी इष्ट कुटुम्ब को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दुःख दर्द सुना और परिजनों को ढ़ाढ़स बंधाया. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ तोरपा विधायक कोचे मुंडा, सांसद के जिला प्रतिनिधि मनोज कुमार समेत अन्य भाजपा के कार्यकत्र्ता भी मौजूद थे.

