नई दिल्ली:- केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसके बाद वो होम आइसोलेशन में चले गए हैं. उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.
अश्वनी चौबे ने ट्वीट कर लिखा कि कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने आज टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मेरी तबीयत ठीक है, डॉक्टर्स की सलाह पर होम आइसोलेशन में सभी दिशा-निर्देशो का पालन कर रहा हूं. मेरा अनुरोध है, जो भी लोग गत कुछ दिनों में संपर्क में आए हैं, कृपया खुद को आइसोलेट कर अपनी जांच करवा लें.

