रांची: केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की. यह मुलाकात अनौपचारिक बतायी जा रही है. मुलाकात के क्रम में राज्य के सार्वजनिक क्षेत्र के इस्पात कारखानों के जिर्णोद्धार और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत हुई.
बातचीत के क्रम में भारतीय इस्पात प्राधिकरण के बोकारो, भारी अभियंत्रण निगम लिमिटेड समेत अन्य इस्पात कंपनियों के उत्पादन और उसकी उत्पादन क्षमता को विकसित करने पर भी बातचीत की गयी.

