रांची: केंद्रीय सड़क, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने वर्चुअल माध्यम से झारखंड की सात सड़क परियोजनाओं का उदघाटन और 14 योजनाओं का शिलान्यास किया.
करीब दो सौ पैतालीस किलोमीटर लंबी सड़क परियोजना का उदघाटन हुआ, इसकी लागत लगभग दो हजार चार सौ तैतीस करोड़ रुपये है.
वहीं शिलान्यास किये जाने वाली 14 सड़क परियोजनाओं की कुल लंबाई करीब एक सौ पचासी किलोमीटर है, इस पर लगभग सात सौ पचपन करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे.
उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की, जबकि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी मौजूद थे.

