रांची: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना वायरस से निपटने के लिए झारखंड में उठाये गये कदम और आवश्यक तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ चर्चा की.
इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव नितिन कुलकर्णी उपस्थित थे. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने इस महामारी से निपटने के लिए केंद्र सरकार से आवश्यक स्वास्थ्य उपकरण और किट यथाशीघ्र उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया.

