NewDelhi: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की तबीयत बिगड़ने की वजह से उनको दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, खबर है कि 73 वर्ष के रामविलास पासवान को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद वो आज रुटीन चेकअप के लिए यहां आए थे लेकिन तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है, टीवी पर प्रसारित खबरों के मुताबिक राम विलास पासवान को किडनी में भी कुछ दिक्कत हुई है.

