BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से मिले केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले

by bnnbharat.com
August 28, 2020
in Uncategorized
सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से मिले केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की सीबीआइ जांच जारी है. इस बीच शुक्रवार को केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह से मुलाकात की. केके सिंह इन दिनों अपने दामाद और फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त ओपी सिंह के आवास पर ठहरे हुए हैं.

मुलाकात के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने सुशांत के पिता केके सिंह को भरोसा दिलाया कि सीबीआइ जांच कर रही है, ऐसे में न्याय अवश्य मिलेगा. रामदास आठवले से मुलाकात के दौरान सुशांत राजपूत के परिजनों ने मौत के दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की. वहीं, केंद्रीय मंत्री ने भी सुशांत राजपूत की हत्या का संदेह जताया है, साथ ही कहा कि सीबीआइ अब मामले की जांच कर रही है. जल्द सबके सामने सच्चाई आएगी.

इससे पहले अगस्त के पहले सप्ताह में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने फरीदाबाद में प्रस्तावित दौरे के दौरान कुछ समय निकाल कर फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त ओपी सिंह के घर पहुंचे थे. यहां उन्होंने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह से भी मुलाकात की व इस प्रकरण से जुड़े तमाम पहलुओं पर बातचीत की. इस दौरान पिता केके सिंह के साथ सुशांत की पहन रानी सिंह भी मौजूद थीं.

बताया जाता है कि फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त ओपी सिंह के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बेहद करीबी संबंध है. ओपी सिंह मुख्यमंत्री कार्यालय से भी संबद्ध रहे हैं. उस दौरान सुशांत सिंह राजपूत से मुख्यमंत्री की कई बार मुलाकात भी हुई थी. इस कारण से सुशांत सिंह के परिवार से मुख्यमंत्री भी बेहद करीब हैं.

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी रिया चक्रवर्ती, सिद्धार्थ पिठानी, सहायक नीरज, केशव और दीपेश सावंत से पूछताछ कर रही है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एक वर्षीय ट्रेड डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

Next Post

BJP ने दो करोड़ के चंदे पर फिर साधा केजरीवाल पर निशाना

Next Post
केजरीवाल की तबियत बिगड़ी, खुद को घर में किया क्‍वारंटाइन

BJP ने दो करोड़ के चंदे पर फिर साधा केजरीवाल पर निशाना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d