BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद सेल्फ क्वारनटीन, शनिवार को अमित शाह से की थी मुलाकात

by bnnbharat.com
August 3, 2020
in Uncategorized
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद सेल्फ क्वारनटीन, शनिवार को अमित शाह से की थी मुलाकात

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद सेल्फ क्वारनटीन, शनिवार को अमित शाह से की थी मुलाकात

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली :

केंद्रीय संचार और कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने खुद को क्वारनटीन कर लिया है. शनिवार शाम को रविशंकर प्रसाद ने अमित शाह से मुलाकात की थी.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद केंद्रीय मंत्रियों ने खुद को आइसोलेट करना शुरू कर दिया है. इसकी शुरुआत केंद्रीय संचार और कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने की है. रविशंकर प्रसाद ने खुद को क्वारनटीन कर लिया है. शनिवार शाम को रविशंकर प्रसाद ने अमित शाह से मुलाकात की थी.
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की ही तरह गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने अपने आपको सेल्फ क्वारनटीन कर लिया है. उन्होंने भी शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. गृह सचिव तब तक सेल्फ क्वारनटीन में रहेंगे, जब तक उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती है.
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संपर्क में आए थे. इसके बाद उन्होंने अपना, अपने परिवार और पूरे स्टाफ का कोरोना टेस्ट कराया था. राहत की बात है कि सबकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है. एम्स से पहुंची टीम ने गजेंद्र सिंह शेखावत और उनके परिवार-स्टाफ का टेस्ट किया था.
गौरतलब है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की कोरोना जांच की रिपोर्ट कल ही पॉजिटिव आई है. डॉक्टरों की सलाह पर वह मेदांता अस्पताल में भर्ती हो गए हैं. खुद गृहमंत्री शाह ने रविवार दोपहर ट्वीट कर यह जानकारी दी. इसके बाद पार्टी नेताओं सहित सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.
कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें
गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट करके कहा- कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मेरी तबीयत ठीक है, परंतु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं. मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…
अमित शाह ने इस ट्वीट के जरिए अपने संपर्क में आए सभी लोगों को कोरोना की जांच कराने की सलाह दी है. इसके बाद गृहमंत्री के स्टाफ सहित अन्य लोग कोरोना टेस्ट कराने की तैयारी में हैं. इसके साथ ही अमित शाह के संपर्क में आए लोगों को खुद को आइसोलेट करना शुरू कर दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डभारौ पुलिस ने 55 सीसी कोरेक्स के साथ 01 आरोपी को किया गिरफतार

Next Post

मां और बच्चे को संक्रमण से बचाने के लिए परिजनों को रहना होगा ज्यादा सतर्क

Next Post
मां और बच्चे को संक्रमण से बचाने के लिए परिजनों को रहना होगा ज्यादा सतर्क

मां और बच्चे को संक्रमण से बचाने के लिए परिजनों को रहना होगा ज्यादा सतर्क

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d