दिल्ली: केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने ट्वीट करके लिखा कि आप को अवगत करना चाहता हूं कि, मेरी “कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव” आई है. मुझे किसी भी प्रकार का सिमटम नहीं है, निवेदन है कि मुझसे संपर्क में आये सभी लोग, कृपया कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन करें. हम सब मिलकर इस महामारी से जीत हासिल करेंगें.

