BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चीन में अनोखा मामला, जो बनने वाली थी बहू , निकली बिछड़ी बेटी

by bnnbharat.com
April 6, 2021
in समाचार
प्रेम प्रसंग में एक-दूजे के दीवाने हुए, तो बाली उमर में ही करा दी लड़का-लड़की की शादी
Share on FacebookShare on Twitter

बीजिंग : चीन में शादी के दौरान एक अजीब मामला सामने आया है. शादी के दिन ही एक दुल्हन को उसकी असली मां मिल गई. इस मामले में हैरानी की बात ये है कि दुल्हन की असली मां उसकी सास बनने जा रही थी. करीब 20 साल बाद बेटी के मिलने पर मां रो पड़ी. दरअसल जो दूल्हा-दुल्हन शादी कर रहे थे, वह असल जिंदगी में भाई-बहन निकले. शादी रचाने वाली दुल्हन बचपन में अपने परिवार से बिछड़ गई थी.
ऐसे हुआ इस मामले का पूरा खुलास
दरअसल जब शादी की रस्में संपन्न की जा रही थी, जब अचानक लड़के की मां की नजर अपनी होने वाली बहू के हाथों में पर पड़े. हाथों को देखते ही मां के होश उड़ गए और वह जोर-जोर से रोने लगी. मां ने दुल्हन के हाथों पर जन्म चिह्न बना देखकर उसे पहचान लिया और देखते ही अपनी बेटी को खोज लिया.
चीन के जिआनग्सू प्रांत की घटना
चीन में यह मामला जिआनग्सू प्रांत के सोझोउ का है और यह शादी 31 मार्च को संपन्न हो रही थी. चीनी मीडिया में बताया गया है कि दुल्हन के हाथ में बने निशान देखकर मां ने उनके वर्तमान मां-बाप से पूछताछ की तब पता चला कि करीब 20 साल पहले दुल्हन के वर्तमान मां-बाप ने उसे गोद लिया था और अब तक यह रहस्य बना हुआ था कि लड़की के माता-पिता उसके असली माता नहीं है.
वर्तमान माता-पिता को यह बच्ची सड़क किनारे मिली थी. वर्तमान माता-पिता ने बताया कि सड़क किनारे में मिली बच्ची तभी से उनके पास है. इस खुलासे के बाद दुल्हन अपने जैविक माता-पिता के बारे में और ज्यादा जानने के लिए उत्सुक हो गई. दुल्हन ने कहा कि यह मौका उसके लिए शादी के दिन से भी ज्यादा खुशी का है.
फिर भी नहीं रुकी शादी, दूल्हे को भी लिया था गोद
हालांकि शादी में एक नया मोड़ उस समय आ गया जब शादी पर कोई रोक नहीं लगी. दूल्हे की मां ने बताया कि दूल्हे को भी गोद लिया गया था और दुल्हन की असली मां को इस शादी पर कोई ऐतराज नहीं था. करीब 20 साल पहले जब दुल्हन की असली मां को उसकी बेटी नहीं मिली थी तो उसने एक बच्चे को गोद ले लिया था. अब इसी बच्चे से उनकी असली बेटी की शादी हो गई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

10 अप्रैल से 90% ट्रेनें पटरी पर दौड़ेंगी, 4 शताब्दी-एक दुरंतो भी

Next Post

गर्मी आते ही बढ़ी ‘देसी फ्रिज’ की मांग…

Next Post
गर्मी आते ही बढ़ी ‘देसी फ्रिज’ की मांग…

गर्मी आते ही बढ़ी 'देसी फ्रिज' की मांग...

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d