रांचीः देश में अपनी तरह की अनोखी मिसाल…तीन बहनें, तीनों आईएएस अफसर और तीनों ही बनीं हरियाणा की मुख्य सचिव, सबसे छोटी केशनी अभी भी हैं पद पर. पंजाब विश्वविद्यालय के दिवंगत प्रोफेसर जेसी आनंद की तीन बेटियां एक-एक कर आईएएस अधिकारी बनीं और फिर हरियाणा प्रशासन के सर्वोच्च पद पर पहुंचीं. तीनों ही राज्य की मुख्य सचिव बनीं.
ऐसा अनोखा उदाहरण भारत में कहीं देखने को नहीं मिला…प्रदेश के 33 मुख्य सचिवों में इन बहनों के अलावा एक ही और महिला अधिकारी शामिल हैं. 1972 बैच की प्रोमिला इस्सर इस पद पर रहीं. इन तीनों बहनों की उपलब्धियां हर उस परिवार के लिए प्रेरणा है जहां बेटियां हैं.
- मीनाक्षी आनंद चौधरी: 1969 बैच की आईएएस : नवंबर 2005 से अप्रैल 2006 तक मुख्य सचिव रहीं.
- उर्वशी गुलाटी : 1975 बैच की आईएएस : अक्तूबर 2009 से मार्च 2012 तक हरियाणा की मुख्य सचिव थीं.
- केशनी आनंद अरोड़ा: 1983 बैच की आईएएस : जून 2019 में मुख्य सचिव बनीं, 30 सितंबर 2020 तक इस पद पर रहेंगी.

