BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अनोखी मिसाल: मृत गिद्धों का किया गया श्राद्ध

by bnnbharat.com
February 3, 2021
in समाचार
अनोखी मिसाल: मृत गिद्धों का किया गया श्राद्ध
Share on FacebookShare on Twitter

असम: हमारे सामने इंसानों द्वारा जानवरों के साथ की जा रही बर्बरता की ही खबरें आती हैं. कहीं जानवरों को उनकी खाल, दांत के लिए तो कहीं बिना किसी वजह ही उन्हें मार डालने की खबरें मिलती रहती है. इन विचलित कर देने वाली खबरों के बीच असम के जिला तिनसुकिया से एक ऐसी खबर आई है जो उम्मीद देती है.

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले महीने असम के तिनसुकिया में कई गिद्धों की मौत हो गई. गिद्धों की मौत की वजह ज़हर बताई जा रही है.Source: East Mojo

तिनसुकिया के धुलीजान गांव के लोगों ने इसके बाद जो किया उससे दुनिया के हर शख़्स को सीख लेनी चाहिए. विवेक मेनन ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें शेयर की. धुलीजान गांव के लोगों ने मारे गये 36 गिद्धों का श्राद्ध कर्म किया.

18 जनवरी को पहली बार गिद्धों के मारे जाने के रिपोर्ट्स सामने आए. धुलीजान गांव में और गांव के आस-पास 36 गिद्धों के मृत शरीर पाए गए. इन गिद्धों ने 7 मृत गायों का मांस खाया था, बताया जा रहा है किसी तालाब का पानी पीने से इन गायों की मौत हो गई और मांस खाकर गिद्ध भी मारे गए.

फ़ोरेस्टर, कृष्ण कांत गोगोई ने बताया कि कई NGO के लोग, धुलीजान, बेतोनी, बोड़गोड़ा और तामुली गांवों के सैंकड़ों गांववाले बीते रविवार को मृत गिद्धों को सम्मान देने के लिए इकट्ठा हुए.

गांववालों ने WTI (Wildlife Institute of India) अधिकारी विवेक मेनन, राठिन बर्मन के साथ मिलकर 8 बीमार गिद्धों के लिए प्रार्थना की. इन गिद्धों को इलाज के बाद बीते सोमवार को छोड़ दिया गया.

गांववालों ने आने वाले दिनों में कई पेड़ लगाने और ऊंचे पेड़ों को संरक्षण देने का निर्णय किया है. गिद्ध ऊंचे पेड़ों पर ही अपना घोंसला बनाते हैं. गांववालों ने ये भी निर्णय लिया है कि अगर किसी पशु या पक्षी की अप्राकृतिक मृत्यु होती है तो जानवर का मालिक उसे दफ़नायेगा ताकि भविष्य में ऐसी घटना न घटे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

18 दिनों में 4 मिलियन कोरोना टीके लगाने वाला पहला देश बना भारत

Next Post

प्रीति जिंटा का खुलासा, बोली: खुद को बेचना नहीं चाहती इसलिए बनाई दूरी

Next Post
प्रीति जिंटा का खुलासा, बोली: खुद को बेचना नहीं चाहती इसलिए बनाई दूरी

प्रीति जिंटा का खुलासा, बोली: खुद को बेचना नहीं चाहती इसलिए बनाई दूरी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d