BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जिला प्रशासन का अनुपम उपहार, फुलो-झानो की महिलाएं तैयार करेंगी स्कूली बच्चों के स्वेटर

by bnnbharat.com
November 12, 2019
in समाचार
जिला प्रशासन का अनुपम उपहार, फुलो-झानो की महिलाएं तैयार करेंगी स्कूली बच्चों के स्वेटर

जिला प्रशासन का अनुपम उपहार, फुलो-झानो की महिलाएं तैयार करेंगी स्कूली बच्चों के स्वेटर

Share on FacebookShare on Twitter

जितनारायण शर्मा,

गोड्डा: सुन्दरपहाड़ी के आईटीआई परिसर में चलने वाले फुलो-झानो सक्षम वस्त्र उत्पादन केन्द्र में स्वेटर बुनाई की अत्याधुनिक मशीने लगाई गई हैं. इन मशीनों के जरिए जिले के सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए स्वेटर तैयार करने का काम किया जाएगा.

बिजली से चलने वाली ये मशीनें पूरी तरह से ऑटोमेटिक है और बुनाई का काम कम्प्यूटर प्रोग्राम के जरिए किया जाता है. फिलहाल महिलाओं को मशीन चलाने तथा बुनाई की ट्रेनिंग देने का काम चल रहा है.

बताते चलें कि सुन्दरपहाड़ी का यह मेगा वस्त्र उत्पादन केन्द्र अडानी कौशल विकास केंद्र की ओर से तैयार किया गया है जिसे फुलो-झानो सक्षम आजीविका सखी मंडल द्वारा संचालित किया जाता है.

इसी साल जिला प्रशासन ने फुलो-झानो सखी मंडल को सरकारी स्कूल के बच्चों का स्कूल ड्रेस तैयार करने का काम दिया था जिसे सखी मंडल की 1500 सदस्यों ने रिकॉर्ड समय में पूरा कर दिखाया है.

फुलो-झानों सखी मंडल की सदस्यों पर भरोसा जताते हुए उपायुक्त किरण कुमारी पासी के दिशा निर्देश पर जिला प्रशासन ने इन्हें स्कूली बच्चों का स्वेटर तैयार करने का काम दिया है.

इस काम को पूरा करने के लिए फुलो-झानो सखी मंडल ने बैंक से 50 लाख का ऋण लेकर स्वेटर बुनाई की अत्याधुनिक मशीनों की खरीद की है.

फुलो-झानों को यह ऋण रिजर्व बैंक के अधिकारियों की मौजूदगी में देने की सहमती दी जा चुकी है. इसके लिए कैनरा बैंक की स्थानीय शाखा की ओर से ऋण निर्गत करने की प्रक्रिया चल रही है.

महिलाओं द्वारा संचालित इस सेल्फ हेल्प ग्रुप पर बैंक का यह भरोसा जाहिर करता है कि फुलो-झानो सक्षम आजीविका सखी मंडल की महिलाएं अब उद्यमी बन चुकी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फिल्म ‘तख्त’ में ऐतिहासिक किरदार निभाने जा रहे हैं अनिल कपूर

Next Post

मनाई गई देव दीपावली, पन्द्रह हजार दीयों से जगमगाया दक्षिणी कोयल का घाट

Next Post
मनाई गई देव दीपावली, पन्द्रह हजार दीयों से जगमगाया दक्षिणी कोयल का घाट

मनाई गई देव दीपावली, पन्द्रह हजार दीयों से जगमगाया दक्षिणी कोयल का घाट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d