रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है झारखंड में जिस तरह से जमीन को लेकर अक्सर विवाद सुनने को मिलता है, इसे लेकर भूमि एवं राजस्व विभाग तेज गति से काम कर रहा है,ताकि जमीन संबंधी इन विवादों को खत्म किया जा सके. हेमंत सोरेन ने बताया कि बहुत जल्द ही हर जमीन का एक यूनिक आईडी नंबर जेनरेट किया जाएगा, इसे लेकर तेज गति से काम चल रहा है. मुख्यमंत्री गुरुवार की देर शाम को प्रोजेक्ट भवन स्थित राज्य सचिवालय से बाहर निकलने पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से माफिया तत्वों ने यहां के आदिवासियों की जमीन को लूटने का काम कर रहे है, उनसभी पर अंकुश लगेगा. इन सब विष्ज्ञयों को संज्ञान लेते हुए नियम संगत तरीके से सरकार काम कर रही है, एक-एक चीच को विभाग द्वारा देखा जा रहा है.
हेमंत सोरेन ने कहा कि यह दुःखद बात है कि अलग राज्य बनने के बाद अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गयी थी, लगातार गड़बड़ियों की शिकायत मिल रही थी. लेकिन गठबंधन सरकार इन सभी चीजों पर काम कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हर विकास योजना जमीन पर होता है और पूर्व से चली आ रही बहुत सारी विसंगतियों को दूर करने को लेकर विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है.

