BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अनोखी शादी: पंडित नहीं मिला तो महिला SI ने निभाई पंडित की भूमिका, गूगल से देखकर कराई शादी

by bnnbharat.com
May 2, 2020
in Uncategorized
अनोखी शादी: पंडित नहीं मिला तो महिला SI ने निभाई पंडित की भूमिका, गूगल से देखकर कराई शादी

अनोखी शादी: पंडित नहीं मिला तो महिला SI ने निभाई पंडित की भूमिका, गूगल से देखकर कराई शादी

Share on FacebookShare on Twitter

मध्य प्रदेश: कोरोना महामारी के कारण देशव्यापी बंद जारी है. इस स्थिति में शादिया स्थगित हो गई है. जो लोग शादी कर रहे हैं उन्हें प्रशासन से इजाजत लेनी पड़ रही है. लॉकडाउन में मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में तो एक दूल्हा-दुल्हन के लिए जब फेरे लगवाने के लिए पंडित नहीं मिला तो पुलिस सब इंस्पेक्टर अंजलि अग्निहोत्री ने ही पंडित की भूमिका निभाते हुए विवाह की रस्में पूरी करा डाली. यह वाकया गोटेगांव तहसील के झोतेश्वर कस्बे का है. यहां श्रीनगर में रहने वाले लक्ष्मण चौधरी का विवाह नरसिंहपुर के इतवारा की ऋतु के साथ तय हुआ था. प्रशासन ने दोनों परिवारों को विवाह संपन्न कराने की अनुमति दे रखी थी, मगर उन्हें कोई पंडित नहीं मिल रहा था. यह विवाह समारोह सीमित लोगों की मौजूदगी में संपन्न होना था.

विवाह की रस्में पूरी करने के लिए कोई पंडित नहीं मिला. तब लोगों ने सब इंस्पेक्टर अंजली से ही पंडित की भूमिका निभाने का आग्रह किया, ऐसा इसलिए क्योंकि अंजली ब्राह्मण परिवार से नाता रखती है. वह भी सहर्ष तैयार हो गईं और वैवाहिक रस्में पूरी कराई. अंजलि पुलिस की ड्रेस में थीं और वहां मौजूद सभी लोग मास्क लगाए हुए थे.

अंजलि का कहना है कि वह गश्त पर थीं, इसी दौरान मंदिर में लोगों को देखा. उनको प्रशासन से मिली अनुमति को परखा. बाद में उन लोगों ने पंडित न होने की समस्या बताई और शादी में सहयोग का आग्रह किया तो मैं इसलिए तैयार हो गई, क्योंकि वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी का सहयोग करने का निर्देश पहले से दिया हुआ है. कुछ मंत्र आते थे उसके आधार पर वैवाहिक रस्में पूरी कराईं. जो नहीं आते थे वह गूगल से देखे और हवन कुंड न होने पर दीपक का उपयोग किया.

गौरतलब है कि पूर देश में कोरोना की वजह से लॉकडाउन है. लॉकडाउन का दूसरा कार्यकाल 3 मई को खत्म हो रहा है. तीन मई से लॉकडाउन को बढ़ाकर 17 मई तक बढ़ा दिया गया है. लॉकडाउन में बिना प्रशासन की इजाजत के किसी को शादी करने की इजाजत नहीं है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महिला जनधन खाताधारकों को 4 मई से सरकार देगी 500 रुपये की दूसरी किस्त

Next Post

विद्यार्थियों को उनके घरों तक पहुंचाएगी सरकार, परिजन को कहीं जाने की आवश्यकता नहीं

Next Post
विद्यार्थियों को उनके घरों तक पहुंचाएगी सरकार, परिजन को कहीं जाने की आवश्यकता नहीं

विद्यार्थियों को उनके घरों तक पहुंचाएगी सरकार, परिजन को कहीं जाने की आवश्यकता नहीं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d