दिल्ली: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सफलता की एक नई छलांग लगाई है. नासा के एक छोटे से हेलिकॉप्टर ने मंगलग्रह पर उड़ान भरी.
ऐसा पहली बार है जब किसी अन्य ग्रह पर किसी एयरक्राफ्ट ने उड़ान भरी हो. नासा के अधिकारियों इसकी तुलना राइट ब्रदर्स के पहली बार 1903 में पहुंचने की इससे तुलना की है.
इनजेनयुटी नाम का यह अमेरिकी हेलीकॉप्टर मंगल ग्रह के उन स्थानों से आंकड़ों को लाने में सक्षम होगा, जहां पर रोवर नहीं पहुंच सकता है.
हेलीकॉप्टर के उड़ान भरने की पहली तारीफ 11 अप्रैल तय की गई थी. लेकिन, उसके बाद कई बार तकनीकी समस्या के कारण उड़ान रोकी जाती रही.

