BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अनोखा रास्ता: टमाटर का नाम करिश्मा-करीना, किसान हो रहे मालामाल

by bnnbharat.com
January 10, 2021
in समाचार
अनोखा रास्ता: टमाटर का नाम करिश्मा-करीना, किसान हो रहे मालामाल
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में किसानों ने अपने खेत के टमाटर को अलग पहचान दिलाने के लिए अनोखा रास्ता अपनाया है. टमाटर का नाम बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा और करीना कपूर के नाम पर रखा है. करिश्मा टमाटर थोड़ा हरा होता है, लेकिन करीना बिल्कुल लाल.

जमशेदपुर के बाजारों में पहुंचते ही करिश्मा-करीना टमाटर हाथों-हाथों बिक जाते हैं. इससे किसानों को अच्छी कमाई हो रही है. किसानों की माने तो जमशेदपुर के अलावा बिहार, बंगाल और ओडिशा के बाजारों में भी करिश्मा-करीना टमाटर का काफी डिमांड है.

जमशेदपुर से सटे पटमदा गांव के किसान कोरोनाकाल में परेशान नहीं, बल्कि जमकर मालामाल हो रहे हैं. करिश्मा-करीना टमाटर ने इनकी किस्मत पलटकर रख दी है. लोगों के बीच टमाटर की मांग इतनी है कि किसानों को सप्लाई देने में पसीने छूट रहे हैं. जमशेदपुर के बाजारों में उतरते ही हाथों-हाथों करिश्मा-करीना टमाटर बिक जा रहे हैं. 20 से 22 रुपये किलो की दर से ये बिक रहे हैं.

पटमदा गांव के रहने वाले किसान सपन बास्के का कहना है कि कोरोनाकाल में उन्होंने सबकुछ दांव पर लगाकर टमाटर की खेती है. अब उनकी खेत के टमाटर की मांग झारखंड के अलावा बिहार, बंगाल, ओडिशा में भी है. महीने में टमाटर बेचकर एक किसान को 50 से 60 हजार तक की कमाई कर ले रहे हैं.

किसान तपन गोराई का कहना है कि अच्छी गुणवत्ता वाले टमाटर होने के चलते बाजारों में इसकी काफी मांग है. करिश्मा टमाटर थोड़ा हरा होता है, जबकि करीना एकदम लाल. इन्हें 4 से 5 दिन तक बिना सड़े-गले रखा जा सकता है.

किसानों के साथ-साथ गांव की महिलाएं भी टमाटर की खेती से कमाई कर रही हैं. इन्हें खेतों में टमाटर तोड़ने का काम मिलता है. जिससे एक दिन में एक महिला 150 रुपये तक कमा ले रही हैं. ऊपर से टमाटर घर ले जाने के लिए मुफ्त में मिलता है.

जिले के कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार कालिन्दी का कहना है कि टमाटर की खेती में किसानों को विभाग से मदद की जरूरत होगी, तो हर संभव मदद दिया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दर्शकों ने की गेंदबाज सिराज से बदतमीजी, किया गया स्टेडियम से बाहर

Next Post

टहलने के दौरान विधायक सरयू राय का टूटा पैर, अस्पताल में भर्ती

Next Post
पुस्तक का रूप लेगी सरयू राय की भ्रष्टाचार पर लिखी चिट्टी

टहलने के दौरान विधायक सरयू राय का टूटा पैर, अस्पताल में भर्ती

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d