BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अमेरिका: चीन से विकासशील देश का दर्जा वापस लेने में जुटा

by bnnbharat.com
July 30, 2019
in समाचार
अमेरिका: चीन से विकासशील देश का दर्जा वापस लेने में जुटा
Share on FacebookShare on Twitter

अमेरिका और चीन के बीच होने वाली व्यापार वार्ता से ठीक पहले ही चीन के सरकारी मीडिया ने ट्रंप सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है।  इसके मुताबिक अमेरिका इस कोशिश में है कि किसी प्रकार विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) चीन से उसके ‘विकासशील राष्ट्र’ होने का दर्जा वापस ले ले। इसके साथ ही यह भी दावा किया है कि डब्ल्यूटीओ पर दबाव बनाने की अमेरिकी चाल कामयाब नहीं होगी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से शुक्रवार को अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि राबर्ट लाइथिजर को भेजे गए एक कार्यालयी पत्र के बाद चीन के सरकारी मीडिया ने सोमवार को यह प्रतिक्रिया जाहिर व्यक्त की। इस पत्र में कहा गया है कि डब्ल्यूटीओ की ओर से विकसित और  पड़ गया है। इसका परिणाम यह हो रहा है कि डब्ल्यूटीओ के कुछ सदस्य इसका अनुचित फायदा उठा रहे हैं।

ट्रंप के पत्र में कहा गया है कि 90 दिनों के भीतर डब्ल्यूटीओ की ओर से नियमों में सुधार की दिशा में सार्थक और ठोस कदम नहीं उठाए जाते हैं, तो अमेरिका उसके किसी भी सदस्य देश को विकासशील देश के तौर पर नहीं लेगा। अनुचित तरीके से खुद को विकासशील देश घोषित करके डब्ल्यूटीओ नियमों के लचीलेपन और उसके समझौतों के तहत फायदा उठाने वाले देशों को अब अमेरिका विकासशील नहीं मानेगा। इस पत्र में मुख्य रूप से चीन को केंद्र में रखा गया है।

राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से यह पत्र मंगलवार और बुधवार को अमेरिकी और चीन के वार्ताकारों के बीच शंघाई में होने वाली बैठक से पहले जारी किया गया है। इस बैठक का मकसद दोनों देशों के बीच व्यापार विवाद को सुलझाना है जिसके चलते दोतरफा कारोबार पर 360 अरब डालर मूल्य का शुल्क लगाया गया। चीनी मीडिया के मुताबिक एक नई सौदेबाजी के तहत अमेरिका ने इस समय यह पत्र जारी किया है। यह भी कहा कि अमेरिकी सरकार दादागीरी की नई कोशिश कर रही है जिसका कड़ा विरोध होना तय है।

डब्ल्यूटीओ में विकासशील देश का दर्जा हासिल करने वाले देशों की सरकारों को मुक्त व्यापार प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए लंबी समय-सीमा प्रदान की जाती है। साथ ही ऐसे देशों को अपने कुछ घरेलू उद्योगों का संरक्षण करने और राजकीय सहायता जारी रखने की अनुमति होती है।  डब्ल्यूटीओ व्यापार नियमों की वैश्विक व्यवस्था का संचालन और विवादों का निपटारा करने वाली संस्था है।

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ब्राजील के जेल में दो गुटों के बीच हिंसा होने से 57 की मौत

Next Post

महज एक छोटी सी धमकी ने ले ली मोतीलाल की जान

Next Post

महज एक छोटी सी धमकी ने ले ली मोतीलाल की जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d