रांची: प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में कल 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनायेगी. प्रदेश कांग्रेस कमिटी सभी जिला मुख्यालयों में इस अवसर पर महात्मा गांधी के अहिंसा एवं साम्प्रादायिक सौहार्द को आगे बढ़ाने के लिए एकता सम्मेलन और प्रार्थना समारोह का आयोजन कर राष्ट्रपिता के संदेशों पर प्रकाश डाला जायेगा.
राजधानी रांची में मोरहाबादी स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर पूर्वाहन 11:30 बजे मार्ल्यापण किया जायेगा एवं श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी. तत्पश्चात 11:45 बजे से मोरहाबादी मेदान में गांधी प्रतिमा स्थल के पास प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में एकता सम्मेलन आयोजित किये जायेगें.
सम्मेलन को मुख्य वक्ता कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम, मंत्री बन्ना गुप्ता तथा शिक्षाविद प्रो.भी.पी. शरण सम्बोधित करेंगे. कार्यक्रम प्रारम्भ करने के पूर्व कांग्रेस कार्यालय में पूर्वाहन 11:00 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का श्रद्धासुमन अर्पित किया जायेगा.
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी आजादी के सबसे बड़े नायक थे. आजादी के संघर्ष में महात्मा गांधी ने जिन हथियारों का प्रयोग किया था, वे आज भी उतने ही प्रासंगिक है. गांधी ने भारत के संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए अहिंसक विकल्पों की खोज करने के लिए एक जागरूक विकल्प बनाया. जैसे कि उनके हत्यारे की विचारधारा हमारी राजनीति में पकड़ बना रही है, गांधी के मूल्यों को उजागर करना एवं लड़ना बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए कांग्रेस पार्टी ने 30 जनवरी को राष्ट्रीय महत्व के दिन अहिंसा एवं सौहार्द के संदेश को जन-जन तक पहुंचायेगी

