BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मैसूर विश्वविद्यालय: शताब्दी सम्मेलन को संबोधित कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

by bnnbharat.com
October 19, 2020
in समाचार
भारत की जनता ने लड़ी कोरोना के खिलाफ लड़ाई, देश को बनाया आत्मनिर्भर: PM मोदी
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मैसूर विश्वविद्यालय के शताब्दी सम्मेलन समारोह को संबोधित कर रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि मैसूर यूनिवर्सिटी, प्राचीन भारत की समृद्ध शिक्षा व्यवस्था और भविष्य के भारत की आकांक्षाओं और क्षमताओं का प्रमुख केंद्र है. इस यूनिवर्सिटी ने ‘राजर्षि’ नालवाडी कृष्णराज वडेयार और एम. विश्वेश्वरैया जी के विजन और संकल्पों को साकार किया है.
पीएम मोदी ने कहा, “हमारे यहां शिक्षा और दीक्षा, युवा जीवन के दो अहम पड़ाव माने जाते हैं. ये हजारों वर्षों से हमारे यहां एक परंपरा रही है. जब हम दीक्षा की बात करते हैं, तो ये सिर्फ डिग्री प्राप्त करने का ही अवसर नहीं है. आज का ये दिन जीवन के अगले पड़ाव के लिए नए संकल्प लेने की प्रेरणा देता है.”

उन्होंने कहा कि आजादी के इतने वर्षों के बाद भी साल 2014 से पहले तक देश में 16 IITs थीं. बीते 6 साल में औसतन हर साल एक नई IIT खोली गई है. इसमें से एक कर्नाटक के धारवाड़ में भी खुली है. 2014 तक भारत में 9 IIITs थीं. इसके बाद के 5 सालों में 16 IIITs बनाई गई हैं.

प्रधानमंत्री ने कहा, “बीते पांच से छह साल में सात नए IIM स्थापित किए गए हैं. जबकि उससे पहले देश में 13 IIM ही थे. इसी तरह करीब छह दशक तक देश में सिर्फ सात एम्स देश में सेवाएं दे रहे थे. साल 2014 के बाद इससे दोगुने यानि 15 एम्स देश में या तो स्थापित हो चुके हैं या फिर शुरू होने की प्रक्रिया में हैं.”
उन्होंने कहा कि नेशनल एजुकेशन पॉलिसी, प्री नर्सरी से लेकर पीएचडी तक देश के पूरे एजुकेशन सेटअप में मौलिक बदलाव लाने वाला एक बहुत बड़ा अभियान है. हमारे देश के सामर्थ्यवान युवाओं को और ज्यादा प्रतियोगी बनाने के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण पर फोकस किया जा रहा है.

प्रधानमंत्री ने कहा, “अगर NEP देश के एजुकेशन सेक्टर का भविष्य सुनिश्चित कर रही है, तो ये आप जैसे युवा साथियों को भी सशक्तिकरण कर रही है. अगर खेती से जुड़े रिफॉर्म्स किसानों को सशक्त कर रहे हैं, तो लेबर रिफॉर्म्स लेबर और इंडस्ट्री दोनों को ग्रोथ, सिक्योरिटी और ट्रस्ट दे रहे हैं.”

पीएम मोदी ने रविवार रात ट्वीट करके इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा, “कल यानी 19 अक्टूबर को सुबह 11:15 बजे मैं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मैसूर विश्वविद्यालय के शताब्दी सम्मेलन को संबोधित करूंगा. सीखने और नवाचार के एक प्रमुख केंद्र के इस विशेष अवसर का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं.”

मैसूर विश्वविद्यालय की स्थापना साल 1916 में हुई थी और यह कर्नाटक का पहला विश्वविद्यालय होने के साथ-साथ देश का छठा विश्वविद्यालय भी है.

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा शनिवार को जारी एक बयान में कहा गया कि कर्नाटक के राज्यपाल, अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ इस अवसर पर सिंडिकेट के सदस्य और अकादमिक परिषद के सदस्य, सांसद, विधायक, एमएलसी, वैधानिक अधिकारी, जिला अधिकारी मौजूद रहेंगे. साथ ही छात्र और अभिभावक ऑनलाइन इस समारोह का हिस्सा बनेंगे.

https://bnnbharat.com/what-is-the-modi-government-doing-on-poverty/
https://bnnbharat.com/kamal-naths-remarks-anti-women/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कमलनाथ की टिप्पणी महिला विरोधी, माफी मांगे कांग्रेस आलाकमान: मायावती

Next Post

Bihar Election: चिराग के समर्थन में उतरे तेजस्वी, नीतीश पर लगाया अन्याय करने का आरोप

Next Post
Bihar Election: चिराग के समर्थन में उतरे तेजस्वी, नीतीश पर लगाया अन्याय करने का आरोप

Bihar Election: चिराग के समर्थन में उतरे तेजस्वी, नीतीश पर लगाया अन्याय करने का आरोप

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d