BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लॉकडाउन अवधि का सेमेस्टर फी माफ करे विश्वविद्यालय : आजसू

वर्तमान विषम परिस्थिति में छात्र छात्राओं के हितार्थ निर्णय ले विश्वविद्यालय

by bnnbharat.com
June 29, 2020
in Uncategorized
लॉकडाउन अवधि का सेमेस्टर फी माफ करे विश्वविद्यालय : आजसू

लॉकडाउन अवधि का सेमेस्टर फी माफ करे विश्वविद्यालय : आजसू

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : अखिल झारखण्ड छात्र संघ (आजसू) ने सोमवार को राँची विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति कामिनी कुमार को एक ज्ञापन सौंप छात्र छात्राओं के लॉकडाउन अवधि का सेमेस्टर फी, परीक्षा फी, होस्टल फी आदि माफ करने एवं सभी महाविद्यालयों को सेनीटाइज करने की मांग की.  छात्र छात्राओं के हितार्थ मांगों को प्रतिकुलपति के समक्ष रखने वाले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व  रांची महिला महाविद्यालय की छात्र संघ अध्यक्षा सीमा कुमारी एवं मारवाड़ी महाविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष जमाल गद्दी ने संयुक्त रूप से किया.

रांची महिला महाविद्यालय की छात्र संघ अध्यक्षा सीमा कुमारी ने कहा कि वर्तमान कोरोना संक्रमण एवं लॉकडाउन से उत्पन्न विषम आर्थिक परिस्थिति का सभी छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों के दिनचर्या पर प्रतिकूल असर पड़ा है. इस परिस्थिति में विश्वविद्यालय प्रशासन का दायित्व भी छात्र छात्राओं एवं उनके शैक्षणिक गतिविधि में निरंतरता बनाये रखने में अहम है. विश्वविद्यालय प्रसाशन को अभिभावक स्वरूप व्यवहार करते हुए छात्र छात्राओं के प्रति उदार रवैया अपनाना चाहिए.

मारवाड़ी महाविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष जमाल गद्दी ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में छात्र छात्राएं शैक्षणिक गतिविधि रुक जाने, सेशन का लेट हो जाने, प्रतियोगी परीक्षाओं से दूरी बन जाने, निजी लॉज होस्टल संचालकों के द्वारा किये जा रहे आर्थिक शोषण से चिंतित है ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन उनके हितार्थ निर्णय लेती है तो छात्र छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी.

आजसू ने आज प्रतिकुलपति महोदया से 6 बिंदुओं पर मांग की है जो इस तरह है-
(1) स्नातक एवं स्नातकोत्तर अंतिम सेमेस्टर के छात्र छात्राओं से सिर्फ डिग्री एवं प्रोविजनल प्रमाण पत्र शुल्क लिया जाने
(2) स्नातक एवं स्नातकोत्तर के वैसे छात्र जो प्रमोट किये जा रहे है से सिर्फ री एडमिशन फी लिए जाने
(3) सभी छात्र छात्राओं का एक सेमेस्टर फी (लॉकडाउन अवधि का) माफ किये जाने
(4) बैकपेपर वाले छात्र छात्राओं के लिए भी उचित कदम उठाएं जाने
(5) सभी महाविद्यालयों के सेनेटाइजेसन की प्रक्रिया प्रारंभ किये जाने
(6) राँची विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में राह रहे सभी छात्र छात्राओं का होस्टल फी माफ करना.

प्रतिकुलपति ने सभी मांगों को संवेदनशीलता से विचार करते हुए उचित निर्णय लिए जाने का आश्वासन दिया है.

इस दौरान सोनू कुमार, पप्पू महतो, जमाल गद्दी, राहुल पाण्डेय, सीमा कुमारी, सोनाली कुमारी, सीमा महतो, शाहबाज आलम आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नशीली दवाएं समाज के लिए खतरा, जागरूकता से ही नशे पर लगेगा अंकुश

Next Post

कायस्थ महासभा ने राजधानी के ग्रामीण क्षेत्रों में होम्योपैथिक औषधि आर्सेनिक एल्बम 30 का किया वितरण

Next Post
कायस्थ महासभा ने राजधानी के ग्रामीण क्षेत्रों में होम्योपैथिक औषधि आर्सेनिक एल्बम 30 का किया वितरण

कायस्थ महासभा ने राजधानी के ग्रामीण क्षेत्रों में होम्योपैथिक औषधि आर्सेनिक एल्बम 30 का किया वितरण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d