ज्योत्सना
खूंटी: कर्रा थाना क्षेत्र के लोधमा कनसिली के पास एक कुएं से 30 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया. स्थानीय लोगों के अनुसार शव कैसे कुंए में डाला गया या किसी ने हत्या कर शव छुपाने की नीयत से कुंए में डाला गया यह स्पष्ट नहीं हो पाया है.
मृतक चेक शर्ट और जीन्स पहना हुआ है. खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पायी.
स्थानीय चौकीदार ने बताया कि आसपास के गांव में लोगों से शव की पहचान करायी गयी, लेकिन किसी भी गांव के लोगों ने युवक को नहीं पहचाना.

