रांची: रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुबौलिया गांव के अनिल राम के बेटा शिवा को अज्ञात अपराधियों द्वारा हत्या कर दी गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
इस मामले में एक आरोपी को भी हिरासत में लिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

